img-fluid

पड़ोसियों से परेशान, रोते हुए डाला वीडियो, पुलिस नहीं कर रही सुनवाई

July 26, 2020


परेशान महिला का वीडियो वायरल…
इन्दौर। एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए पुलिस और पड़ोसियों पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। इंस्टाग्राम में डले वीडियो के अनुसार महिला तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित राजगृही कॉलोनी समृद्धि पार्क की रहने वाली है।
महिला आरोप लगा रही है कि कुछ असामाजिक तत्व उसे परेशान कर रहे हैं। उसके घर के बाहर खड़े होकर धमकाने का प्रयास करते हैं। उसके पाले दो श्वानों को गायब कर दिया गया। एक की तो लाश तक नहीं मिलने दी। पड़ोसी उसे भगाने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ जब महिला आवाज उठाने थाने पहुंची तो पुलिस भी अनर्गल बातें करती है,उल्टे सीधे सवाल जबाव करती है। प्रशासन की दूसरी ईकाइया भी महिला की सुनवाई नहीं कर रही हैं। उधर तिलकनगर पुलिस इस मामले को लेकर कह रही है कि महिला की सुनवाई कर रहे हैं। पहले भी उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। कल रात को भी पुलिस ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद उसके बयान लेने के लिए घर पर गई थी।

Share:

  • एडवाइजरी कंपनियों पर छापे के बाद कई कंपनियों के दफ्तर बंद, संचालक भागे

    Sun Jul 26 , 2020
    इन्दौर। शहर में लॉकडाउन के दौरान एडवाइजरी कंपनी द्वारा की जाने वाली धोखाधड़ी में बढ़ोत्तरी हुई है। जिसको लेकर खुद पुलिस प्रशासन चकित है। बताया जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में धोखाधड़ी की घटना इसके पहले कभी नहीं हुई। कल जैसे लसूडिय़ा और विजयनगर क्षेत्र की आधा दर्जन कंपनियों के दफ्तरों पर छापे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved