img-fluid

MP में तलाकशुदा बेटियां भी होंगी पेंशन की हकदार, मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

February 10, 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) ने परिवार पेंशन नियमों (family pension rules) में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए तलाकशुदा बेटियों को बड़ी राहत दी है. मंगलवार को राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया. अब तलाकशुदा बेटियां भी अपने माता-पिता की परिवार पेंशन की पात्र होंगी.

सरकार के इस फैसले को महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में दूरगामी कदम माना जा रहा है. अब तक नियमों की जटिलताओं के कारण कई तलाकशुदा बेटियां परिवार पेंशन से वंचित रह जाती थीं. खासतौर पर वो महिलाएं, जिनके सिर से माता-पिता का साया उठ चुका था और जिनके पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था, उन्हें आर्थिक सहायता नहीं मिल पाती थी. मोहन सरकार ने इस मानवीय पहल के जरिए ऐसी जरूरतमंद बेटियों को आर्थिक संबल देने का रास्ता खोला है, जो जीवन में पहले ही सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का सामना कर चुकी हैं.


  • कैबिनेट के निर्णय के अनुसार अब परिवार पेंशन के दायरे में अविवाहित और विधवा पुत्रियों के साथ-साथ तलाकशुदा पुत्री को भी शामिल किया गया है. सरकार का मानना है कि यह संशोधन जरूरतमंद महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेगा और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने में मदद करेगा. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने इस फैसले को सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत संदेश बताया है. सरकार का कहना है कि तलाकशुदा बेटियों को भी वही अधिकार मिलने चाहिए जो अन्य आश्रित परिवार सदस्यों को मिलते हैं.

    माता-पिता की पेंशन की हकदार होंगी
    इस बदलाव के बाद ऐसी बेटियां, जो कठिन परिस्थितियों में अकेले जीवन गुजार रही हैं, उन्हें परिवार पेंशन का लाभ मिल सकेगा. यह निर्णय उन महिलाओं के लिए राहत लेकर आया है, जो तलाक के बाद सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर स्थिति में पहुंच जाती हैं. सरकार के इस फैसले की प्रदेशभर में चर्चा हो रही है और इसे महिलाओं के हित में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.

    Share:

  • Bollywood actor Ranveer Singh receives threat, demands crores of rupees

    Tue Feb 10 , 2026
    Mumbai: Following the shooting incident at filmmaker Rohit Shetty’s home, Bollywood actor Ranveer Singh received a threatening message. The message was sent via a WhatsApp voice note, demanding crores of rupees. Following the threat, the Mumbai Police were informed of the threat, and security was increased outside Ranveer Singh’s home. The police are searching for […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved