img-fluid

Diwali 2023: महालक्ष्मी के आगमन का त्योहार है दीपावली, जानें इस दिन क्या करें?

November 12, 2023

नई दिल्ली (New Delhi)। आज रविवार, 12 नवंबर को दीपावली (Diwali 2023) है और इस पर्व पर मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का आगमन होता है। दिवाली की रात घर को रोशनी, रंगोली और फूलों से सजाया (Decorated house lights, rangoli and flowers) जाता है। दिवाली पर सूर्यास्त के बाद मां लक्ष्मी की पूजा होती है और फिर घर के अंदर और बाहर सभी जगहों पर दीपक जलाया जाता है। हर वर्ष हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष (Krishna Paksha of Kartik month) की अमावस्या तिथि (Amavasya) पर दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। दिवाली की रात मां लक्ष्मी के साथ बुद्धि के दाता और विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा-आराधना करके सुख-समृद्धि और वैभव की मनोकामनाएं मांगी जाती हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा और दीपक जलाने पर देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।


दीपावली की रात 13 जगहों पर जलाएं दीपक
1- घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ 2- घर के पास स्थित चौराहे पर 3- तुलसी के पौधे के पास 4- घर के आंगन में 5- घर के छत पर 6- घर के मंदिर में दीपक 7- घर की रसोई में 8- पीपल के पेड़ के नीचे 9- तिजोरी में 10- नदी या तालाब के किनारे 11- कूएं या नलकूप के पास 12- घर के चारों कोनों में चारमुख वाले दीपकल 13- स्टोर रूम और बाथरूम।

दीपक जलाते समय इस मंत्र का करें जाप
शुभम करोति कल्याणं, ओरोग्यं धन संपदा। शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपज्योति नमोस्तुते।।

मां लक्ष्मी की पूजा के साथ करें इन 12 की पूजा
1-भगवान गणेश 2- कुबेर देव 3- विष्णु भगवान 4- सरस्वती मां 5-भगवान कृष्ण 6- शिव-पार्वती 7- कुलदेवता 8- कुलदेवी 9- कलश 10- नवग्रह 11- वास्तु देवता 12- तुलसी और पीपल

दिवाली लक्ष्मी पूजन के 11 नियम
1- दीपावली पूजन उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में करना शुभ
2- साधक का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर
3- दीपावली पूजन में मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
4- बैठी हुई देवी लक्ष्मी मूर्ति या चित्र और दोनों हाथों से धन बरसा रही हों
5- लक्ष्मी जी लाल वस्त्र पहन कर और कमल के आसन पर विराजमान हों
6- लक्ष्मी जी की पूजा के दीपक उत्तर दिशा में
7- पूजा में घी या तेल के दीपक जलाएं
8- लक्ष्मी पूजन में श्रीयंत्र, कौड़ी और गोमती चक्र जरूर
9- लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल, स्थिर लग्न और निशिथकाल में करना फलदायी
10- पूजन कक्ष में सिन्दूर या रोली से दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं
11- लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः ।

सुख-समृद्धि के लिए दिवाली पर घर सजाने के 7 टिप्स
1- मुख्य द्वार पर रंगोली
2- दरवाजे पर तोरण द्वार
3- मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और शुभ-लाभ के निशान
4- पूजा स्थल पर लक्ष्मी जी की चरण पादुका
5- आम और अशोक के हरे पत्तों या फूलों की बंधनवार बांधना शुभ
6- ईशान कोण में जल से भरा पात्र रखें
7- पूजा में घी या तेल के दीपक

दिवाली पर क्या न करें
1- नशे के सेवन से बचें
2- वाद-विवाद से बचें
3- दिवाली की शाम को न सोएं
4- किसी स्त्री का अपमान न करें
5- दिवाली का शाम झाड़ू न लगाएं

Share:

  • Diwali 2023: दिवाली पर ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इस छोटी सी गलती से बचें

    Sun Nov 12 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। हर साल कार्तिक कृष्ण (Krishna Paksha of Kartik month) की अमावस्या तिथि (Amavasya) पर दिवाली (Diwali 2023) मनाई जाती है। इस साल 12 नवंबर को दिवाली है। यह हिन्दू धर्म के एक प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं। रात में मां लक्ष्मी और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved