img-fluid

अमेरिका में भारतीयों के लिए दिवाली तोहफा, घोषित होगा प्रशासनिक अवकाश

November 02, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका(America) में रहने वाले भारतीयों को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। अगर संभव हुआ तो अमेरिका में दिवाली को प्रशासनिक अवकाश घोषित (Diwali declared as administrative holiday in America) किया जा सकता है, यह घोषणा भारतीयों के लिए बहुत मायने रखती है। हालांकि, दिवाली को प्रशासनिक अवकाश(administrative holiday) के रूप में मान्यता बुधवार को पेश होने वाले विधेयक(bill) पर निर्भर करती है।



दरअसल, अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी (US Congressman Carolyn Maloney) की ओर से बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस(US Congress) के सामने दिवाली को संघीय अवकाश घोषित करने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा। बुधवार को पेश होने वाले इस विधेयक के समर्थन में डेमोक्रेट कांग्रेस के सदस्यों के साथ इंडिया कॉकस, कांग्रेस के सदस्य रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति व अन्य अधिवक्ता भी शामिल होंगे।
यदि इस विधेयक को मंजूरी मिल जाती है, तो अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को दिवाली पर छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा और भारतीय अमेरिकियों की सांस्कृतिक विरासत का भी सम्मान होगा। विधेयक को मंजूरी मिलते ही अमेरिका के कई दफ्तरों में दिवाली वाले दिन छुट्टी रहेगी।
अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी भारतीय अधिवक्ताओं के साथ लंबे समय से सक्रिय हैं। उन्होंने ही भारतीय पर्व दिवाली को सम्मान देने के लिए एक डाक टिकट जारी करवाया था, यह टाक टिकट 2016 से सर्कुलेशन में है।

Share:

  • स्वास्थ्य सेवाओं के साथ नागरिकों की भागीदारी भी बेहद अहम

    Tue Nov 2 , 2021
    – डॉ. अरविंद राजवंशी कोरोना महामारी के दौर में सभी ने संयम और समझदारी का परिचय दिया है। उसका नतीजा अब सामने आ रहा है। कोरोना के दैनिक मामले बेहद कम आ रहे हैं। कोरोना टीकाकरण में देश विश्व के सामने एक मॉडल प्रस्तुत कर रहा है। सौ करोड़ के जादुई आंकड़े के पार पहुंचना […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved