img-fluid

DMK ने 164 सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, पन्नीरसेल्वम को पार्टी ने दिया टिकट

March 28, 2026

डेस्क। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके ने शनिवार को 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 164 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। पार्टी ने मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और उनके बेटे एवं उपमुख्यमंत्री उदयनिधि को उनकी मौजूदा सीटों से फिर से उम्मीदवार बनाया है। ज्यादातर मंत्रियों, विधायकों और सीनियर नेताओं को टिकट दिया गया है।

टिकट का ऐलान करते हुए डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने कहा कि वह कोलाथुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। उदयनिधि भी इसी शहर के चेपॉक-ट्रिप्लिकेन से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। मंत्री दुरई मुरुगन (द्रमुक महासचिव), के एन नेहरू अनबिल महेश पोय्यामोझी, थंगम थेनारासु, मा सुब्रमण्यम और ईवी वेलु की उम्मीदवारी बरकरार रखी गई है।


  • अन्नाद्रमुक (AIADMK) से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम हाल में द्रमुक में शामिल हुए थे और उन्हें उस बोदिनायक्कनूर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जिसका उन्होंने निवर्तमान विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया था। डीएमके में शामिल होने के बाद उन्होंने विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था। पन्नीरसेल्वम के दो सहयोगियों पॉल मनोज पांडियन और आर वैथिलिंगम को भी टिकट दिए गए हैं। पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी को कोयंबटूर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है।

    इससे पहले दिन में डीएमके ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली जिसमें कांग्रेस, वामपंथी दलों, वीसीके और डीएमडीके समेत अन्य दलों द्वारा चुनाव लड़े जाने वाले निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की गई।

    Share:

  • इंदौर में मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में भारी नाराज़गी

    Sat Mar 28 , 2026
    इंदौर। इंदौर में मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। मालव मिल से पाटनीपुरा क्षेत्र में दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मोबाइल कोर्ट द्वारा चालानी कार्रवाई से व्यापारी नाराज़ अचानक सख्ती के विरोध में दुकानदार सड़क पर उतरे। मालव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved