img-fluid

स्वतंत्रता दिवस समारोह में विजय के सैल्यूट पर DMK ने उठाया सवाल, कहा- ‘मुख्यमंत्री की गरिमा तार-तार हो गई’

August 18, 2026

डेस्क। DMK नेता उदयनिधि स्टालिन पिछले दिनों अपने एक बयान को लेकर मुश्किल में फंस गए। कावेरी विवाद प्रदर्शन के दौरान स्टॉलिन ने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया और कथित विवादित टिप्पणी के बाद स्टालिन को हिरासत में ले लिया गया। अब तृषा पर डबल मीनिंग कमेंट्स के बाद उदयनिधि स्टालिन की पार्टी के मुखपत्र ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की मौजूदगी और पहली पंक्ति में उनके बैठने की व्यवस्था को लेकर सीएम विजय पर निशाना साधा है। कार्यक्रम के दौरान तृषा, विजय के माता-पिता एसए चंद्रशेखर और शोभा चंद्रशेखर के साथ बैठी थीं।


  • डीएमके के आधिकारिक मुखपत्र ‘मुरासोली’ में छपे एक संपादकीय में DMK ने सीएम विजय को निशाने पर लिया। डीएमके ने फोर्ट सेंट जॉर्ज में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तृषा कृष्णन को पहली पंक्ति में बैठाने और उनके साथ एक-दूसरे का अभिवादन करने को लेकर विजय की कड़ी आलोचना की। पार्टी ने उनके इस व्यवहार को मर्यादा के खिलाफ और शर्मनाक बताया है।

    डीएमके ने अपने संपादकीय में लिखा है- ‘स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विजय की गरिमा पूरी तरह से तार-तार हो गई। बिना किसी शर्म या झिझक के, उन्होंने एक एक्ट्रेस के बैठने की व्यवस्था पहली पंक्ति में की और बार-बार एक-दूसरे को सलामी देते रहे। ये सीन ऐसा था, जो उन्हें वोट देने वाले लोग भी नहीं पचा पाए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर ऐसा व्यक्ति सामने आया है, जो खुलेआम ऐसी अभद्रता और घिनौनी हरकत करता है और इसे सही ठहराने की सोचता है।’ अब तक विजय या उनकी पार्टी टीवीके ने इस आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    Share:

  • कराधान और भुगतान कानूनों में संशोधन विधेयकों को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी, UPI पर फीस वसूलने का रास्ता खुला

    Tue Aug 18 , 2026
    नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान एवं निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 में संशोधन से जुड़े कानून को मंजूरी दे दी है। विधि मंत्रालय की 17 अगस्त को जारी राजपत्र अधिसूचना के मुताबिक, इन दोनों विधेयकों को राष्ट्रपति ने अपनी मंजूरी दे दी है। इन विधेयकों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved