img-fluid

गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, रूष्‍ठ हो सकते हैं भगवान विष्‍णु

October 28, 2021

हिंदु धर्म में वैसे तो हर दिन को किसी न किसी देवता का दिन बताया गया है। दिन विशेष पर संबंधित देवता की विधि विधान से पूजा (worship) अर्चना करने पर व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। गुरुवार (Guruvar) का दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति का दिन माना गया है। यह दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को भी समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का वास हो जाता है। जो लोग भगवान विष्णु के भक्त हैं और उनकी पूजा करते हैं उनसे मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं और उन्हें धन-धान्य से परिपूर्ण कर देती हैं।

भगवान विष्णु की गूरुवार (Thursday) के दिन विधि विधान से पूजा की जाना चाहिए। पूजा के लिए कुछ खास नियम हैं। जिनका पालन भी आवश्यक है। इस दिन व्यक्ति को ऐसा कोई भी काम करने से बचना चाहिए जिससे भगवान विष्णु अप्रसन्न हो जाएं। इस दिन कुछ विशेष चीजों का सेवन भी वर्जित माना जाता है।

गुरुवार को इन चीजों को न खाएं
केला –
गुरुवार के दिन केले के फल को खाने से बचना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गुरुवार के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति माने गए हैं और उनका वास केले के पेड़ में होता है। इसके अलावा ये भी मान्यता है कि केले के पेड़ में स्वयं भगवान विष्णुजी वास करते है। यही वजह है कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ का पूजन किया जाता है। जो लोग गुरुवार का व्रत रखते हैं उन्हें केले का सेवन नहीं करना चाहिए।


खिचड़ी –
गुरुवार के दिन खिचड़ी नहीं खानी चाहिए। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार को अगर घर में खिचड़ी बनाई जाती है या फिर खाई जाती है तो इससे धन का नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में दरिद्रता भी इस वजह से आती है।

इन कामों से बचें, इन्हें करें
– गुरुवार के दिन घर से कबाड़ नहीं निकालना चाहिए।
– इस दिन घर को धोना या पोछना नहीं चाहिए।
– गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करें।
– भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाएं।
– इस दिन केले के पेड़ को जल अर्पित करना चाहिए।
– अपने गुरु का 108 बार नाम उच्चारित करें।

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • UP में पेट्रोल-डीजल हो सकता है सस्ता, CM योगी ने बुलाई अहम बैठक

    Thu Oct 28 , 2021
    लखनऊ: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती (Petrol Diesel Price) कीमतों से प्रदेशवासियों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे होने सरकारी आवास पर एक अहम बैठक बुलाई है. मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बैठक में पेट्रोल-डीजल पेट्रोल पर प्रदेश में लगने वाले वैट को लेकर चर्चा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved