जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

पान के पत्तों के फायदे जानते हैं आप? अगर नहीं, तो ये खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। पान खाना बहुत लोगों का शौक होता है। वहीं, हिंदू परिवार में इसे शुभ माना जाता है और भगवान को चढ़ाया जाता है। लेकिन क्या आपने पान के पत्तों से सेहत को फायदे वाली बात सुनी है?

1. सिर दर्द होता है छूमंतर : पान के पत्तों के सेवन से सिर दर्द में आराम मिलता है। बताया जाता है कि दर्द कम करने के लिए आप पान के कुछ पत्ते लें और एक कपड़े में रखकर उसे कुछ सिर पर बांध लें। इससे दर्द में राहत मिलती है।

2. घाव भी जल्दी भर देता है : चोट ठीक करने के लिए भी पान के पत्ते कारगर होते हैं। घाव की जगह पर बस पान का पत्ते को कपड़े से बांधकर छोड़ दें। इससे घाव जल्दी भर सकता है।

3. खांसी से मिलता है छुटकारा : अगर आप सूखी खांसी से परेशान हैं और जल्द इसे ठीक करना चाहते हैं तो पान के पत्ते से मदद मिल सकती है। इसके लिए बस पत्ते पीसकर उसका रस निकाल लें और शहद मिलाकर खाएं। खांसी में राहत मिलेगी।

4. बच्चों को हो सर्दी तो भी मदद करे पान : बच्चों की सर्दी ठीक करने के लिए पान का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए पान के कुछ पत्ते गर्म कर लें और कैस्टर ऑयल के साथ बच्चे के सीने पर रखें। सर्दी ठीक हो सकती है।

5. सर्दी-ज़ुकाम में मिलता है आराम : पान के पत्तों से सर्दी जुकाम ठीक हो सकता है। इसके लिए आप पान के पत्तों से डंठल अलग कर दें। अब इन डंठलों को पत्थर पर घिसें और थोड़ा शहद मिलाकर इसे खाएं। कफ में भी आराम मिलेगा।

6 ब्रेस्ट स्वेलिंग से मिलती है निजात : नई मां को कई बार ब्रेस्ट स्वेलिंग की समस्या आती है। ऐसे में वह बच्चे को दूध नहीं पिला पातीं। इस सूजन को दूर करने के लिए पान के पत्तों को हल्का गर्म कर लें और स्तन पर बांध कर रख लें। इससे स्वेलिंग में आराम मिलेगा।

Share:

Next Post

Corona Vaccine का झांसा देकर युवती से Gang Rape, Police ने किया गिरफ्तार

Thu Apr 29 , 2021
पटना। बिहार (Bihar) के पटना (Patna) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) लगाने का झांसा देकर एक लड़की से कथित तौर पर दो लोगों ने गैंगरेप (Gang Rape) किया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वैक्सीन के नाम पर पीड़िता को दिया झांसा पुलिस (Police) […]