img-fluid

एक दिन ही में ही डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई, अस्पताल पहुंचे

May 04, 2023

  • कल हड़ताल होने के कारण सिविल सर्जन को देखना पड़ा मरीजों को-आज सामान्य स्थिति

उज्जैन। शासकीय चिकित्सकों की हड़ताल कल समाप्त हुई। कल हड़ताल के दौरान जिला चिकित्सालय में आयुष और प्रायवेट चिकित्सकों ने सेवा दी लेकिन शाम को चर्चा के बाद हड़ताल समाप्त हो गई है। अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर परसों डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर काम किया था और कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे लेकिन यह हड़ताल एक ही दिन में समाप्त हो गई और आज सुबह सभी चिकित्सक अपने कर्तव्य स्थल पर पहुँचे। कल अस्पताल में डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के बाद व्यवस्था प्रायवेट और आयुष चिकित्सकों के भरोसे कर दी गई थी। इधर कल हाईकोर्ट के निर्देश और चर्चा के बाद चिकित्सकों की हड़ताल खत्म हो गई।

Share:

  • बेमौसम बारिश ने शादी-ब्याह की तैयारियों को खराब किया

    Thu May 4 , 2023
    रिसेप्शन बिगड़े-बारिश भी उस समय हुई जब कार्यक्रम चल रहे थे उज्जैन। लगातार हो रही बेमौसम बारिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी शादी-ब्याह वाले परिवारों में हो रही है। कल भी दिन में मौसम खुलने के बाद लग रहा था कि अब बारिश नहीं होगी, लेकिन शाम को ऐसा पानी बरसा कि बरातों को दौड़ा-दौड़ाकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved