img-fluid

क्या संसद पीएम मोदी और अमित शाह की है ? – कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई

November 27, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई (Congress MP Gaurav Gogoi) ने कहा कि क्या संसद (Does Parliament) पीएम मोदी और अमित शाह की है (Belong to PM Modi and Amit Shah) ?


  • कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से सवाल किया कि संसद का चार दिवसीय सत्र बिना प्रश्नकाल, शून्यकाल या निजी सदस्यों के कामकाज के क्यों बुलाया जा रहा है। उन्होंने पूछा कि क्या संसद सरकार की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में गौरव गोगोई ने सरकार के फैसले की आलोचना की। उन्होंने बताया कि लोकसभा सचिवालय ने एक बुलेटिन जारी कर घोषणा की है कि सदन 30 नवंबर को फिर से बैठेगा, लेकिन चार दिनों की इस बैठक में न तो प्रश्नकाल होगा, न शून्यकाल और न ही निजी सदस्यों का कामकाज । गौरव गोगोई ने सवाल किया, “क्या संसद पीएम मोदी और अमित शाह की है?” उन्होंने संसद की इन महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं के न होने पर सवाल उठाए।

    उन्होंने इस फैसले के समय पर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि यह बुलेटिन 26 नवंबर को जारी किया गया, जिस दिन देश ने भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सम्मान में ‘संविधान दिवस’ मनाया। उन्होंने कहा, “जब पूरा देश डॉ. बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दे रहा था,      तब लोकसभा ने 4 दिनों के छोटे संसद सत्र के लिए एक बुलेटिन जारी किया, जिसमें न तो कोई प्रश्नकाल है, न शून्यकाल और न ही सदस्यों का कोई निजी विधेयक।”

    26 नवंबर के लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन के अनुसार, 18वीं लोकसभा के आठवें सत्र का दूसरा भाग 30 नवंबर को सुबह 11 बजे शुरू होगा। सदन को 13 अगस्त को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, सरकारी कामकाज के आधार पर लोकसभा 30 नवंबर और 1, 2 व 3 दिसंबर को बैठेगी। बुलेटिन में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इन बैठकों के दौरान कोई प्रश्नकाल, शून्यकाल या निजी सदस्यों का कामकाज नहीं होगा। इस घोषणा के बाद विपक्ष ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि बैठक की अवधि बहुत कम है और सांसदों को सवाल पूछने, सार्वजनिक मुद्दों को उठाने या सदस्यों के निजी विधेयक पेश करने का मौका नहीं मिलेगा। सरकार ने अभी तक चार दिनों की इस बैठक के लिए पूरा विधायी और कामकाज का एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved