img-fluid

मोदी को धर्म की परवाह नहीं? केरल में राहुल गांधी का हमला, शबरीमाला मुद्दे पर उठाए सवाल

March 31, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता (Rahul Gandhi) ने केरल में आयोजित जनसभा के दौरान भाजपा (BJP) और सत्ताधारी वाम मोर्चा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने शबरीमाला मंदिर से कथित सोना चोरी मामले का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की चुप्पी पर सवाल उठाए और कहा कि प्रधानमंत्री मंदिरों की बात तो करते हैं, लेकिन इस मुद्दे पर बोलना भूल गए।

केरल के अडूर में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भगवान अयप्पा के मंदिर से सोना चोरी के आरोपों को लेकर एक स्थानीय गीत भी गाया। उन्होंने ‘स्वर्णम कट्टथु आरप्पा’ (अयप्पा का सोना किसने चुराया) पंक्ति दोहराई, जिसे पहले यूडीएफ ने स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान वामपंथी दलों के खिलाफ इस्तेमाल किया था। सभा में मौजूद समर्थकों ने इस दौरान उनका उत्साह बढ़ाया।



  • राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, वहां मंदिरों और धर्म की बात करते हैं, लेकिन पलक्कड़ यात्रा के दौरान उन्होंने शबरीमाला मुद्दे का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वाम मोर्चा नेताओं ने अयप्पा मंदिर से सोना हटाकर उसकी जगह पीतल चढ़ा दिया, और प्रधानमंत्री ने इस पर चुप्पी साधकर उन्हें बचाने का काम किया।

    उन्होंने आगे कहा कि इससे दो बातें स्पष्ट होती हैं—पहली, भाजपा और वाम मोर्चा मिलकर काम कर रहे हैं, और दूसरी, प्रधानमंत्री को धर्म या मंदिरों की वास्तविक चिंता नहीं है। राहुल के अनुसार, जब वोट मिलते हैं तो मंदिरों की बात की जाती है और जब राजनीतिक हित होते हैं तो मुद्दों पर चुप्पी साध ली जाती है।

    दरअसल, यह मामला केरल के प्रसिद्ध शबरीमाला मंदिर से जुड़ा है, जहां पूर्व प्रशासन पर मंदिर की दीवारों और दरवाजों पर चढ़े सोने को हटाकर उसकी जगह पीतल लगाने का आरोप लगा था। साथ ही, मंदिर में उपलब्ध सोने की मात्रा को लेकर भी सवाल उठे थे। इस विवाद में कुछ वामपंथी नेताओं के नाम सामने आने की भी चर्चा रही है।

    Share:

  • जब समुद्र में डूबने वाली थीं अभिनेत्री लारा दत्ता, अक्षय कुमार ने बचाई जान...

    Tue Mar 31 , 2026
    नई दिल्ली. शूटिंग (Shooting) के दौरान अक्सर सेट पर स्टार्स के साथ कोई न कोई हादसा हो जाता है. लेकिन बॉलीवुड एक्ट्रेस (Bollywood Actress) लारा दत्ता (Lara Dutta) की एक बार जान जाते जाते बची थी. लारा ने अपने करियर में ग्लैमरस, कॉमिक और एक्शन वाले कई किरदार निभाए हैं. लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved