img-fluid

डॉन 3 विवाद: रणवीर सिंह से 40 करोड़ की भरपाई की मांग, फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट आमने-सामने

February 10, 2026

नई दिल्ली । बॉलीवुड में एक बार फिर बड़ा विवाद सुर्खियों में है। फरहान अख्तर(Farhan Akhtar) के निर्देशन में बनने वाली फिल्म डॉन 3(Don 3) को लेकर चल रही चर्चाओं ने अब कानूनी और कारोबारी मोड़ ले लिया है। खबर है कि फिल्म से रणवीर सिंह (Ranveer Singh)के बाहर होने के बाद फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी (Production Company)एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अभिनेता से 40 करोड़ रुपये के कंपनसेशन की मांग की है। यह मांग उस कथित नुकसान के आधार पर की गई है जो फिल्म के प्री-प्रोडक्शन,(Pre-production) समय और संसाधनों के खर्च के चलते हुआ बताया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, रणवीर सिंह ने डॉन 3 की स्क्रिप्ट को लेकर अपनी असहमति जाहिर की थी और कई बदलावों की मांग की थी। कहा जा रहा है कि इन बदलावों पर सहमति न बन पाने के बाद अभिनेता ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया। वहीं, प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि रणवीर की मंजूरी मिलने के बाद ही प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू किया गया था, जिसमें बड़े स्तर पर खर्च और टीम की नियुक्तियां शामिल थीं। ऐसे में अभिनेता के अचानक प्रोजेक्ट से अलग होने से कंपनी को आर्थिक नुकसान हुआ है।

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस नुकसान की भरपाई के तौर पर एक्सेल एंटरटेनमेंट ने रणवीर सिंह से 40 करोड़ रुपये की मांग रखी है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी को हुए घाटे के चलते आंतरिक स्तर पर कुछ कर्मचारियों से नौकरी छोड़ने को कहा गया है। हालांकि, रणवीर सिंह का पक्ष इससे अलग है। अभिनेता के करीबी सूत्रों के मुताबिक, रणवीर इस नुकसान की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं हैं और उनका मानना है कि स्क्रिप्ट से असंतुष्ट होना और रचनात्मक मतभेद किसी भी कलाकार का अधिकार है।

बताया जा रहा है कि पिछले शुक्रवार को रणवीर सिंह और प्रोडक्शन हाउस के प्रतिनिधियों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई, लेकिन इस बैठक में कोई समाधान नहीं निकल पाया। अब इस मामले में प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के शामिल होने की खबरें भी सामने आ रही हैं, जिससे संकेत मिलते हैं कि विवाद औपचारिक मध्यस्थता या कानूनी दिशा में आगे बढ़ सकता है।

[telpost]

इस पूरे घटनाक्रम के बीच रणवीर सिंह अपने काम को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म धुरंधर में उनके अभिनय को खूब सराहना मिली है। फिल्म के पहले भाग में रणवीर के किरदार जसकीरत सिंह रंगी को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया, जिसके बाद अब धुरंधर 2: द रिवेंज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है और माना जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

फिलहाल डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच तनातनी जारी है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों पक्ष किसी आपसी समझौते पर पहुंचते हैं या यह मामला लंबी कानूनी लड़ाई का रूप लेता है।

Share:

  • जेफ्री एपस्टीन के खौफनाक मंसूबे उजागर, अपने ‘डीएनए साम्राज्य’ की रचना करना चाहता था यौन अपराधी

    Tue Feb 10 , 2026
    वाशिंगटन। अमेरिका के कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन (Jeffrey epstein) की मौत के छह साल बाद उससे जुड़े नए दस्तावेजों ने दुनिया भर में हलचल मचा दी है। इन दस्तावेजों से न सिर्फ उसके संपर्कों का दायरा सामने आया है, बल्कि उसके बेहद खतरनाक और चौंकाने वाले इरादों का भी खुलासा हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved