img-fluid

ट्रंप की चीन यात्रा के बाद बढ़ी हलचल, रूसी राष्ट्रपति पुतिन जल्द करेंगे बीजिंग दौरा

May 16, 2026

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) के हालिया चीन (China) दौरे के बाद रूस (Russia) और चीन के रिश्ते एक बार फिर वैश्विक चर्चा का केंद्र बन गए हैं। रूस ने संकेत दिए हैं कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Vladimir Putin) जल्द ही चीन की यात्रा पर जा सकते हैं और इस दौरे की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने गुरुवार को बताया कि पुतिन की प्रस्तावित चीन यात्रा को लेकर दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय बातचीत पूरी हो चुकी है। हालांकि उन्होंने यात्रा की तारीख का खुलासा नहीं किया, लेकिन यह साफ किया कि दौरा ज्यादा दूर नहीं है।

बीते कुछ वर्षों में रूस और चीन के संबंध लगातार मजबूत हुए हैं। राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अब तक 40 से अधिक बार मुलाकात कर चुके हैं। दोनों नेताओं की पिछली मुलाकात सितंबर 2025 में बीजिंग में हुई थी।

यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले फरवरी 2022 में रूस और चीन ने “नो लिमिट्स स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके बाद दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य सहयोग तेजी से बढ़ा है।


  • ट्रंप के हालिया चीन दौरे के दौरान भी शी जिनपिंग ने पुतिन का जिक्र कर कूटनीतिक संकेत दिए। बीजिंग के बेहद संवेदनशील और प्रतिष्ठित झोंगनानहाई परिसर के विशेष गार्डन का दौरा कराते समय शी ने ट्रंप से कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन यहां कई बार आ चुके हैं।

    विश्लेषकों के मुताबिक, इसे अमेरिका के लिए चीन का एक रणनीतिक संदेश माना जा रहा है। झोंगनानहाई परिसर चीन की सत्ता का अहम केंद्र माना जाता है, जहां विदेशी नेताओं को बहुत कम अवसरों पर ले जाया जाता है।

    ट्रंप और शी जिनपिंग की मुलाकात में व्यापार, दोस्ती और वैश्विक स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन इसी दौरान चीन ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि रूस अब भी उसका सबसे करीबी रणनीतिक साझेदार बना हुआ है।

    अब दुनिया की नजरें पुतिन की संभावित चीन यात्रा पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में यूक्रेन युद्ध, अमेरिका-चीन संबंध, ऊर्जा कारोबार और वैश्विक शक्ति संतुलन जैसे अहम मुद्दों पर नई रणनीति तैयार हो सकती है।

    Share:

  • देशभर में कल 5 घंटे हड़ताल पर रहेंगे गिग वर्कर्स.... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से भड़के, दी चेतावनी

    Sat May 16 , 2026
    नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol and Diesel Prices) में लगभग 3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद ऑनलाइन डिलीवरी (Online delivery.) और ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं (App based Taxi services) से जुड़े गिग वर्कर्स (Gig Workers) के सामने एक नया आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पिछले करीब चार वर्षों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved