
नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट (Middle East) के जंगी हालात लगातार बने हुए हैं. ईरान (Iran) खाड़ी देशों को भी निशाना बना रहा है. भीषण बमबारी (Intense Bombing) से उथल-पुथल मची है. इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक इंटरव्यू में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) के स्टेटस पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह जिंदा भी हैं या नहीं, अभी तक कोई उन्हें देख नहीं पाया है, मैं सुन रहा हूं कि वह जिंदा नहीं हैं और अगर हैं, तो उन्हें अपने देश के लिए कुछ बहुत स्मार्ट काम करना चाहिए और वह है सरेंडर करना.
विदेश मंत्री ने खारिज किया दावा
MS Now के साथ एक इंटरव्यू में बोलते हुए, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराक्ची ने कहा कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के साथ “कोई प्रॉब्लम” नहीं है. ट्रंप से पहले यूनाइटेड स्टेट्स के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कहा था कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई घायल हैं और शायद उनका चेहरा बिगड़ गया है. अमेरिकी- इजरायली हमले में मोजतबा खामेनेई के पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसी हमले में उनकी मां और पत्नी भी मारे गए थे.
पूरी तरह से खत्म करना है मकसद
हमले के बीच इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) के स्पोक्सपर्सन लेफ्टिनेंट बेन कोहेन ने कहा कि ईरान की “टेररिस्ट सरकार” के खिलाफ कदम उठाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमारा मकसद एक टिक-टिक करते टाइम बम को खत्म करना है, न कि सिर्फ उसे डिफ्यूज करके उनके दोबारा जलाने का इंतजार करना.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved