img-fluid

रीवा में डबल मर्डर! रात 1 बजे भाई को फोन, कहा- पत्नी-बेटी को मार डाला

September 04, 2026

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा से एक सनसनीखेज डबल मर्डर का मामला सामने आया है. बिछिया थाना क्षेत्र के कोठी गांव में एक शख्स पर अपनी पत्नी और 16 वर्षीय बेटी की घर में रखे मुसर से हत्या करने का आरोप है. वारदात के बाद आरोपी ने अपने चचेरे भाई को फोन कर हत्या की जानकारी दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बीती रात करीब एक बजे आरोपी रविशंकर मिश्रा ने अपने चचेरे भाई को फोन किया. उसने कथित तौर पर फोन पर बताया कि उसने अपनी पत्नी सुनैना मिश्रा और 16 वर्षीय बेटी खुशी मिश्रा की हत्या कर दी है. हालांकि, चचेरे भाई ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया. परिजनों के मुताबिक, आरोपी पहले भी पत्नी के साथ मारपीट करता था. कुछ समय बाद जब घटना की जानकारी सामने आई तो इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस को सूचना मिलने के बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची. उस समय आरोपी घर में ही मौजूद था. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.


  • आरोपी ने घर में रखे मुसर का इस्तेमाल कर पत्नी और बेटी पर हमला किया. हमले में दोनों की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी के घर में ही मौजूद रहने की बात सामने आई है. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. वारदात में इस्तेमाल किए गए कथित हथियार को लेकर भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना किस क्रम में हुई और हत्या से पहले घर में क्या हुआ था.

    परिजनों के अनुसार, आरोपी पिछले कुछ समय से जमीन से जुड़े एक मामले को लेकर परेशान था. उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही थी. हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है. परिजनों ने बताया कि आरोपी की कुल छह बेटियां हैं. इनमें से तीन भोपाल में रहती हैं, जबकि एक देवतालाब और एक बेटी रीवा में विवाह के बाद रहती है. 16 वर्षीय खुशी मिश्रा अपनी मां सुनैना के साथ रहती थी.

    डबल मर्डर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. जांच में हत्या के पीछे की वजह, घटनाक्रम, आरोपी की मानसिक स्थिति और जमीन विवाद समेत सभी पहलुओं को शामिल किया गया है. एक ही घर में मां और बेटी की हत्या से परिवार में मातम पसरा हुआ है. घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. अब पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो सकेगा कि इस वारदात के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और हत्या किन परिस्थितियों में हुई.

    Share:

  • यह पत्र नहीं, प्रश्नपत्र है: जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से MP के स्कूलों को लेकर किए सवाल

    Fri Sep 4 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सरकारी स्कूलों (School) की संख्या में कमी और बच्चों के स्कूल से दूर होने के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari)  ने मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को पत्र लिखा है। उन्होंने ने पत्र को सामान्य पत्र न बताते हुए ‘प्रश्न-पत्र’ करार दिया और शिक्षा व्यवस्था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved