img-fluid

MP में मौसम का डबल अटैक, 46 जिलों में लू का असर, कई इलाकों में आंधी-बारिश बनेगी मुसीबत

May 28, 2026

भोपाल. मध्यप्रदेश (MP)  में नौतपा (Nautapa) के बीच मौसम (Weather) ने दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है। एक ओर प्रदेश के 46 जिलों में भीषण गर्मी (Heatwave) और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी ओर कई क्षेत्रों में आंधी और बारिश की गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। प्रदेश के बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र इस समय सबसे ज्यादा तप रहे हैं। खजुराहो और नौगांव पिछले 10 दिनों से लगातार प्रदेश के सबसे गर्म शहर बने हुए हैं। बुधवार को दोनों जगह अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 18 मई से ही इन इलाकों में तापमान लगातार 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

16 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार
गर्मी की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 16 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज हुआ। दतिया में 45.7 डिग्री, रीवा में 45.4 डिग्री, दमोह में 45.2 डिग्री और राजगढ़-टीकमगढ़ में 45 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। ग्वालियर, भोपाल और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी भीषण गर्मी की चपेट में रहे।


  • नौतपा में बदला ट्रेंड, गर्मी के साथ बरसेंगे बादल
    इस बार नौतपा सिर्फ तपिश तक सीमित नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर भी शुरू हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 29 से 31 मई के बीच कई जिलों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी ऐसे जिले हैं जहां दिन में लू चलेगी, लेकिन शाम को तेज हवा और बारिश राहत दे सकती है।

    इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
    मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं सागर, दमोह, कटनी, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली समेत 10 जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, रायसेन, विदिशा, मुरैना और जबलपुर समेत 32 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

    31 मई तक राहत के संकेत
    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। इससे भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन लू का असर पूरी तरह खत्म होने के आसार फिलहाल नहीं हैं।

    स्वास्थ्य विभाग और मौसम वैज्ञानिकों की सलाह
    विशेषज्ञों ने दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के सूती कपड़े पहनने की सलाह दी है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।

    Share:

  • बंगाल में हार के बाद टीएमसी में बढ़ी अंदरूनी कलह शुरू, टीएमसी के दो और पार्षदों ने दिया इस्तीफा

    Thu May 28 , 2026
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal) में सत्ता गंवाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) में असंतोष लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। पार्टी के भीतर शुरू हुआ विरोध अब नगर निगमों और शहरी निकायों तक पहुंच गया है। बुधवार को कोलकाता नगर निगम (Kolkata Municipal Corporation) के दो वरिष्ठ पार्षदों (Councilors) ने अपने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved