देश

DRDO के वैज्ञानिक को एटीएस ने किया गिरफ्तार, पाकिस्तानी एजेंट को जानकारी पहुंचाने का है आरोप

मुंबई (Mumbai)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैज्ञानिक को पुणे में गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। उन पर पाकिस्तानी एजेंट (pakistani agent) के साथ जानकारी पहुंचाने का आरोप है। आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बताया कि डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक (Scientist) को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में था
वैज्ञानिक पुणे में डीआरडीओ के ब्रांच में काम कर रहा था। जांच में व्हाट्सएप संदेशों, वॉयस कॉल, वीडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी (Pakistan’s intelligence agency) के गुर्गों के साथ संपर्क का पता चला।

देश की सुरक्षा से समझौता करने का आरोप
एटीएस ने बताया कि जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद डीआरडीओ के अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने संवेदनशील सरकारी जानकारियों को लीक कर अपने दायित्वों और देश की सुरक्षा से समझौता किया। ऐसी जानकारी अगर दुश्मन राष्ट्र के हाथों में पड़ जाए तो यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।

मामला हनीट्रैप से जुड़ा
एटीएस अधिकारी ने कहा कि यह मामला हनीट्रैप का है। उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया था। आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुंबई में एटीएस की कलाचौकी इकाई में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

Share:

Next Post

आज एससीओ की बैठक में 15 समझौतों को अंतिम रूप देने की उम्मीद, यूक्रेन संकट पर भी चर्चा संभव

Fri May 5 , 2023
बेनौलिम (benaulim) । शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के विदेश मंत्री (foreign Minister) आज अपने विचार-विमर्श (discussion) में जुलाई में समूह के शिखर सम्मेलन (Summit) के विचार के लिए 15 निर्णयों या प्रस्तावों के एक सेट को अंतिम रूप देंगे। प्रस्तावों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, वाणिज्य, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों के क्षेत्रों में […]