img-fluid

एक साल से आते थे सपने, पहाड़ी की खुदाई में निकली दुर्गा प्रतिमा; खंडवा में उमड़ी भीड़

March 31, 2026

खंडवा। मध्‍यप्रदेश के खंडवा (Khandwa) जिले में एक युवक के सपनों (Dreams) के बाद पहाड़ी की खुदाई में मां दुर्गा (Maa Durga) की पत्थर की प्रतिमा मिलने का मामला सामने आया है। छैगांवमाखन क्षेत्र के भुइफल गांव के पास स्थित कांजा बैड़ा पहाड़ पर सोमवार को प्रतिमा निकलते ही सैकड़ों ग्रामीण जुट गए और स्थल आस्था का केंद्र बन गया।

बताया जा रहा है कि पुनासा क्षेत्र के युवक राजू जगताप ने दावा किया कि उन्हें पिछले करीब एक साल से सपनों में मां दुर्गा के दर्शन हो रहे थे। उनके अनुसार, सपने में उन्हें संकेत मिला कि कांजा बैड़ा पहाड़ी पर प्रतिमा विराजमान है और उसे बाहर निकाला जाए। युवक ने यह बात ग्रामीणों और सरपंच को बताई, जिसके बाद सोमवार दोपहर ग्रामीणों के साथ पहाड़ी पर पूजा-अर्चना की गई और चिन्हित स्थान पर खुदाई शुरू की गई।



  • खुदाई के दौरान पत्थर की प्राचीन दुर्गा प्रतिमा निकलते ही मौजूद लोग भावुक हो उठे। प्रतिमा बाहर आते ही ग्रामीणों ने इसे दैवीय प्राकट्य मानते हुए पूजा-पाठ और आरती शुरू कर दी। कुछ ही देर में खबर आसपास के गांवों तक फैल गई और पहाड़ी पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम तक यहां महाआरती का आयोजन भी किया गया और ‘जय माता दी’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

    घटना की जानकारी मिलने पर पंधाना विधायक छाया मोरे मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रतिमा के दर्शन कर मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं स्थानीय स्तर पर अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी आर्थिक सहयोग का ऐलान किया और पहाड़ी को धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग उठाई।

    सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और प्रतिमा मिलने की पुष्टि की। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि प्रतिमा की प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व जानने के लिए पुरातत्व विभाग से जांच कराई जाए, लेकिन ग्रामीणों ने इसे वहीं स्थापित रखने की बात कही।

    फिलहाल ग्रामीण उसी स्थान पर मंदिर निर्माण और नियमित पूजा-अर्चना की तैयारी कर रहे हैं। प्रतिमा मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    Share:

  • EV की सबसे बड़ी समस्या होगी खत्म, एक जैसे चार्जर बनाएंगी कंपनियां

    Tue Mar 31 , 2026
    डेस्क: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है. 30 मार्च से लाइट इलेक्ट्रिक-व्हीकल एक्सेलरेशन फोरम यानी LEAF की आधिकारिक शुरुआत की गई. यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसमें ऑटो कंपनियां, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर ऑपरेटर्स और टेक्नोलॉजी कंपनियां मिलकर काम करेंगी. इस पहल का उद्घाटन भारत सरकार के भारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved