img-fluid

कमलनाथ का मुखौटा पहनाकर नचाया, दिग्गी से नोट लुटवाए

October 20, 2020


कमलनाथ के बयान पर अजा मोर्चा ने किया अनूठा प्रदर्शन

इंदौर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भाजपा सरकार की मंत्री इमरती देवी के बारे में की गई टिप्पणी को लेकर आज भाजपाइयों ने अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता को डमी कमलनाथ बनाकर नचाया गया और उस पर डमी दिग्विजय सिंह ने रुपए लुटाए।

कलेक्ट्रेट चौराहे पर हुए इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर इकाई द्वारा किया गया था। इसमें एक युवक को महिलाओं के कपड़े पहना कर, उस पर कमलनाथ का मुखौटा लगाया गया और उसे नचाया गया। साथ ही एक युवक दिग्विजय सिंह का मुखौटा लगाकर उस पर रुपया लुटा रहा था। भाजपा अजा मोर्चा के अध्यक्ष राजेश शिरोडकर ने बताया कि यह कांग्रेस की ही संस्कृति रही है जो महिलाओं का सम्मान नहीं कर सकती है। इसी को लेकर आज यहां विरोध प्रदर्शन किया गया है। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से महामंत्री संदीप भौरजार ,राजा चौहान, संतोष सिंगारे केशव वर्मा, नाना चोधरी, सोनू अहीरवार आदि मौजूद थे।

Share:

  • ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी से बचने के लिए कर सकतें हैं ये उपाय, जानियें

    Tue Oct 20 , 2020
    दोस्‍तो सुखमय जीवन के लिए व्‍यक्ति के लिए स्‍वस्‍थ्‍य होना बहुत जरूरी है क्‍योंकि हम स्‍वस्‍थ्‍य रहेंगें तभी हम जीवन में अन्‍य समस्‍याओं का सामना कर सकेगें। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियों का कमजोर होना सामान्य बात है, लेकिन जब हड्डियां इतनी कमजोर हो जाएं कि जरा सी चोट लगने पर टूटने लगें तो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved