
नई दिल्ली। तेलंगाना (Telangana) के वारंगल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बेटे की चाहत अपनी पत्नी और दो बेटियों को स्विमिंग पूल में डुबोकर मार डाला। युवक ने हत्या को छिपाने के लिए पुलिस को गुमराह किया और बताया कि उनकी पत्नी और बेटियां पूल में फिसल गईं और डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
इस घटना को पुलिस एक दर्दनाक हादसा मानकर जांच कर रही थी। इस दौरान जांच में सामने आया कि तीनों की हत्या महिला के पति ने की थी, जिसके बाद मामला बदल गया। मृतकों की पहचान 26 साल की फरहत और उसकी दो बेटियां 8 साल की उमेरा और 6 साल की आयशा के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी पति की अजहरुद्दीन के रूप में हुई है।
स्वीमिंग पुल था परिवार आय का मुख्य साधन
जिस स्वीमिंग पूल में डूबने से उनकी मौत हुई है, वह वारंगल-खम्मम नेशनल हाईवे के पास है। यह पूल पर्यटकों को किराए पर दिया जाता था और यही परिवार की आय का मुख्य जरिया था।
जानिए पूरा मामला
बुधवार रात को फरहत उसकी पत्नी और दोनों बेटियां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पानी के पास गई थीं। कुछ मिनट बाद वे पूल में मिलीं। स्थानीय लोग और रिश्तेदार उन्हें बाहर निकालने के लिए दौड़े और वारंगल के एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
लव मैरिज हुई थी शादी
अजहरुद्दीन और फरहत का प्रेम विवाह हुआ था और उनकी दो बेटियां थीं। फरहत तीसरी संतान की गर्भवती थीं, जो सूत्रों के अनुसार एक बेटी थी। अजहरुद्दीन एक बेटा चाहते थे। आरोप है कि उन्होंने फरहत से गर्भपात कराने को कहा, जिसे फरहत ने अस्वीकार कर दिया। जिसके बाद अजहरुद्दीन ने यह कदम उठाया।
घटना से पहले सीसीटीवी कैमरे बंद मिले
पुलिस ने घटना के समय अजहरुद्दीन के फोन की लोकेशन ट्रैक की और पाया कि घटना से पहले पूल के सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए गए थे। जांच अधिकारियों को अजहरुद्दीन के बयानों में विसंगतियां मिलीं, जिससे पति के बारे में उनका संदेह और भी मजबूत हो गया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर अजहरुद्दीन का पता लगाने के लिए विशेष टीमें गठित की हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved