
उज्जैन। शहर की एकमात्र मल्टीलेवल पार्किंग दो साल पहले छत्रीचौक जैसे मुख्य बाजार में शुरू हुई थी और यह माना जा रहा था कि इससे निगम की आय में बढ़ोत्तरी होगी और क्षेत्र की सड़कों को वाहन के खड़े होने की समस्या से निजात मिलेगी लेकिन इस पार्किंग के बावजूद क्षेत्र में सड़कों पर वाहन खड़े हो रहे हैं। नगर निगम ने पुराने शहर के गोपाल मंदिर और छत्रीचौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए साढ़े 6 करोड़ रुपए खर्च कर गुल्लू की चाल में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कराया था। 2 साल के निर्माण के बाद उक्त मल्टीलेवल पार्किंग शुरू की गई थी तब यहाँ पर नगर निगम ने 4 कर्मचारी और 4 सिक्यूरिटी गार्ड ड्यूटी पर लगाए थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved