
जबलपुर। अपने दो साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी से लौटते हुये भाजपा नेता मुकेश दुबे ने धनवंतरी नगर के अंधमूक बायपास के निकट फायरिंग करनी शुरु कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये। मुकेश दुबे नशे में इस कदर धुत था कि उसे कुछ भी होश नहीं था,जब तक रिवॉल्वर खाली नहीं हो गयी वो फायर करता रहा। गढ़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के पास से लायसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस जब्त कर लिये हैं। उसके साथी सत्यम एवं एक अन्य को भी हिरासत में लिया गया है।
सरपंच रह चुका है
फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला मुकेश दुबे विगत में कटंगी के किसी गांव का सरपंच भी रह चुका है। घटना के वक्त आरोपी स्कॉर्पियो में सवार था। पुलिस आरोपियों की पूरी कुंडली खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुकेश दुबे पाटन विधायक अजय विश्राई के बेहद करीबी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved