
इंदौर। नगर निगम परिसर में कल शाम एक शराबी युवक ने अच्छा खासा ड्रामा किया। इस दौरान जो भी मिला, उसके साथ भिड़ता रहा और गालियां देता रहा। कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। करीब दो घंटे तक चले ड्रामे के बाद वो बीच सडक़ पर मूर्छित होकर गिर पड़ा।
घटना कल शाम साढ़े पांच बजे कार्यालय बंद होने के बाद की है। पास की एक होटल में काम करने वाले मिथुन उर्फ चप्पा ने शराब के नशे में हंगामा किया। दरअसल उसकी बहन को लेकर किसी ने टिप्पणी कर दी थी। उससे खफा होकर उसने शराब के नशे में पूरे परिसर में हंगामा किया और गालियां बकता रहा। कुछ लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनसे भी भिड़ गया। काफी देर तक शोर-शराबा करने के बाद वो मार्केट विभाग के पास सडक़ पर गिर गया। इस दौरान उसके गले से खून भी बह रहा था। कुछ लोगों ने उसे वहां से हटाया। बताया जा रहा है कि उक्त शराबी युवक पूर्व में भी इस तरह की हरकत कर चुका है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved