मुंबई (Mumbai)। निर्माता रत्नाकर कुमार (Ratnakar Kumar) और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की भोजपुरी फिल्म संघर्ष-2 अब आगामी 20 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर रिलीज होने जा रही है। इससे पूर्व फिल्म को 25 अगस्त को रिलीज किया जानेवाला था।
खेसारी ने भी दर्शकों से फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील की है और कहा कि हम बहुत ही मेहनत से सिनेमा बनाते हैं। आप सब इसे सिनेमाघर में जाकर देखने से हमें लगता है कि हमारी मेहनत सफल हो गई है। हालही में फिल्म के दो गाने रिलीज किये गए थे दोनों ही गानों को दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला है। वही कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शको 9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज दिए है। और अभी ये अपनी रफ्तार बनाए हुए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved