
इंदौर। लसूडिया पुलिस ने एक झोपड़ी में आग लगने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते झोपड़ी में आग लगा दी थी। जिससे गाय और उसका बछड़ा झुलस गए थे। मामला लसूडिया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर का है। यहां एक झोपड़ी में आग लगने की घटना सामने आई थी।
झोपड़ी में एक गाय और उसका बछड़ा बंधे हुए थे जो झुलस गए थे। जब पुलिस ने जांच पड़ताल की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से मिले फुटेज की जांच की तो एमआईजी थाना क्षेत्र के रहने वाले आकाश और सिद्धार्थ नाम के दो युवक झोपड़ी में आग लगाते दिखाई दिए थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी सामने आए हैं जिसके आधार पर पुलिस से जांच पड़ताल में जुटी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved