मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) के साथ कई हीरोइन ने अपना फिल्मी डेब्यू किया है। कईयों को सलमान (Salman) के नाम से इंडस्ट्री में पहचान बनाने में मदद मिली। लेकिन क्या आप जानते हैं जहां दबंग एक्टर कईयों के लिए गॉड फादर बने वहीं एक ऐसी भी हीरोइन है जिसे उन्होंने अपनी ही फिल्म बाहर करवा दिया था। ये किस्सा तो अजीब जरूर है लेकिन सच है। मामला साल 2016 में आई फिल्म सुल्तान से जुड़ा है। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने लीड हीरोइन का किरदार निभाया था। वो फिल्म में एक पहलवान के किरदार में थीं। लेकिन अनुष्का के नाम पर विचार करने से पहले ये फिल्म एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के पास गई थी।
ब्लॉकबस्टर थी फिल्म
बता दें, अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी फिल्म सुल्तान ने सलमान खान और अनुष्का शर्मा के करियर को एक बड़ी उछाल दी थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को इम्प्रेस किया। सलमान को कुश्ती लड़ते देख उनके फैंस भी खुश हुए। हालांकि, इस फिल्म के बाद अनुष्का और सलमान ने दोबारा किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved