
मुख्य मार्गों और बाजारों में लगाए 55 वाहन, सीएसआई और दरोगाओं को दी जिम्मेदारियां
इन्दौर। कल कुछ बाजारों (markets) को खोलने की संभावनाओं के चलते निगम (corporation) द्वारा आज प्रमुख मार्गों और बाजारों में फिर सेनिटाइजेशन (sanitization) का काम बड़े पैमाने पर सुबह से शुरू कर दिया गया। सभी 19 झोन के सीएसआई को 55 वाहन आवंटित कर अभियान शुरू करने को कहा गया था। यह अभियान दिनभर जारी रहेगा।
इससे पहले भी नगर निगम (municipal Corporation) ने शहर के विभिन्न शासकीय और निजी अस्पतालों से लेकर प्रमुख मार्गों पर कोरोना कफ्र्यू में छूट दिए जाने के पहले सेनिटाइजेशन (sanitization) का कार्य किया था। अधिकारियों का कहना है कि अब तक वार्डों के गली-मोहल्लों में भी सेनिटाइजेशन चल रहा था, लेकिन आज यह अभियान मुख्य मार्गों और बाजारों पर केन्द्रित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ सीएसआई और झोन के कर्मचारियों को लगाया गया है। 55 वाहनों में निगम परिसर से सेनिटाइजर भरकर रवाना किए गए और सीएसआई को इस बात के निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी कर सेनिटाइजेशन (sanitization) कार्य पूरा कराएं। एमजी रोड, राजबाड़ा, आड़ा बाजार, पीपली बाजार, जवाहर मार्ग, शिव विलास पैलेस, खजूरी बाजार, गोराकुंड, मल्हारगंज, सियागंज, छावनी, रीगल, पलासिया से लेकर वेयर हाउस रोड और सरवटे के आसपास के क्षेत्रों में सुबह से निगम (corporation) की गाडिय़ां सेनिटाइजेशन (sanitization) का कार्य करने में जुटी थीं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved