img-fluid

इन फिल्मों के फ्लॉप होने से फिल्ममेकर्स हो गए थे कंगाल तो किसी को हुआ डिप्रेशन

  • May 07, 2025

    मुंबई। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे फिल्में बनी है जिनपर फिल्ममेकर्स ने अपनी सारी जमापूंजी लगा दी, फिल्में फ्लॉप (Movies flop) होने से न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ बल्कि कई प्रोड्यूसर्स कंगाल (Producers Bankrupt) हो गए, सालों डिप्रेशन का शिकार रहे। ये हैं वो कुछ फिल्में जिनके नुकसान से उबरना मेकर्स के लिए मुश्किल था।

    इन फिल्मों ने डुबोया प्रोड्यूसर्स का पैसा
    हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ये वो फिल्में हैं जिनका बजट उस समय के हिसाब से बहुत अधिक था। लेकिन असल में ये फिल्में ओना बजट निकालने में फेल रही। कुछ फिल्मों की वजह से प्रोड्यूसर्स बर्बाद हो गए थे।



    कागज के फूल
    1959 में आई फिल्म कागज के फूल को गुरुदत्त ने बनाया था। उस समय के हिसाब से उन्होंने फिल्म पर मोटा पैसा लगाया था। लेकिन फिल्म के फ्लॉप होने से उन्हें इतना नुकसान हुआ जिसकी भरपाई नहीं हुई। इस फिल्म के फ्लॉप होने से वो डिप्रेशन में चले गए थे। आज ये फिल्म मास्टर पीस मानी जाती है।

    मेरा नाम जोकर
    राज कपूर ने फिल्म मेरा नाम जोकर बनाने के लिए अपने 6 साल दे दिए थे। फिल्म के लिए उन्होंने अपना आर के स्टूडियोज और परिवार की ज्वेलरी गिरवी रख दी थी। उन्हें उम्मीद थी की फिल्म सफल होगी, लेकिन ये उस साल की बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद राज कपूर कंगाली की स्थिति पर पहुंच गए थे।

    रूप की रानी, चोरों का राजा
    बोनी कपूर ने उस समय के मोटे बजट 9 करोड़ में अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ रूप की रानी और चोरों का राजा नाम की फिल्म बनाई थी। लेकिन ये फिल्म सिर्फ 2।7 करोड़ का बिजनेस कर उस समय की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म बनी। फिल्म के फ्लॉप होने से बोनी कपूर परिशानियों से घिर गए थे। उन्होंने इस फिल्म को बनाने के लिए प्रॉपर्टी गिरवी रखी थी।

    बॉम्बे वेलवेट
    अनुराग कश्यप ने फिल्म बॉम्बे वेलवेट बनाई थी। फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा के अलावा एक्टर्स नजर आए थे। फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। अनुराग कश्यप ने माना था कि इस फिल्म के फ्लॉप होने ने उन्हें पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था।

    रावण
    मणि रत्नम ने ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म रावण बनाई थी। फिल्म पर 100 करोड़ रूपए खर्च हुए थे। फिल्म ने सिर्फ 58 करोड़ कमाए। इस फिल्म से हुए नुकसान की वजह से डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मणि रत्नम को अपनी चीज़ें बेचनी पड़ी थी।

    मोहेंजो दारो
    ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े की फिल्म मोहेंजो दारो को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया था और पैसा लगाया था सिद्धार्थ रॉय कपूर ने। इस फिल्म के फ्लॉप होने से प्रोड्यूसर को तगड़ा झटका लगा था। इससे पहले व्हाट्स माय राशी भी बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी थी। अगली फिल्मों को प्रोड्यूस करने के लिए उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा था।

    मैं प्रेम की दीवानी हूं
    ऋतिक रोशन और करीना कपूर की फिल्म मैं प्रेम की दीवानी को सूरज बडजात्या ने बनाया था। फिल्म पर करोड़ो खर्च किए गए थे। लेकिन कमज़ोर स्क्रिप्ट और फीकी परफॉरमेंस की वजह से फ्लॉप हो गई। इस फिल्म से सूरज बडजात्या को इतना नुकसान हुआ कि कई सालों तक उन्होंने फिल्में नहीं बनाई थी।

    Share:

    Stock Market: एयर स्ट्राइक का शेयर बाजार पर असर, निवेशकों में घबराहट, एनडीएफ मार्केट में रुपये में गिरावट

    Wed May 7 , 2025
    नई दिल्‍ली । भारतीय इक्विटी बाजारों (Indian equity markets)में घबराहट भरी शुरुआत की उम्मीद है। यह ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)के तहत पाकिस्तान (Pakistan)और पीओके (POK)में आतंकी ढांचे पर भारतीय सशस्त्र बलों के सटीक हमलों के बाद हुआ है। GIFT निफ्टी ने हल्की नकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया है। शुरुआती बाजार संकेतों ने निवेशकों को सावधानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved