मनोरंजन

Box Office Report: रविवार के दिन डंकी ने की बंपर कमाई, सलार पहुंची 200 करोड़ के पार

डेस्क। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इस महीने यानी दिसंबर में छप्परफाड़ कमाई हो रही है। एनिमल के बाद सलार और डंकी टिकट खिड़की पर धमाल मचा रही हैं। इन दोनों ही फिल्मों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। वहीं, भारत में एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम को भी पिछले हफ्ते रिलीज किया गया है, हालांकि, दर्शकों ने इस फिल्म को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं दिया है।

प्रभास की सलार बीते शुक्रवार यानी 22 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के लिए साउथ से लेकर नॉर्थ तक जबर्दस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। पहले दिन यह फिल्म धमाकेदार शुरुआत करते हुए 90.7 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की रफ्तार धीमी हो गई और इसने 56.35 करोड़ का कलेक्शन किया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 61 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब 208.05 करोड़ रुपये हो गया है।


शाहरुख खान की डंकी ने भी लोगों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म हंसाने के साथ लोगों को इमोशनल भी कर दे रही है। ओपनिंग डे पर यह फिल्म 29.2 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी गई थी। शुक्रवार को फिल्म ने 20.12 करोड़ का बिजनेस किया। हालांकि, तीसरे दिन फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली और 25.61 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। रविवार को फिल्म ने एक बार फिर उछाल लेते हुए 31.5 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 106.43 करोड़ हो गया है।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद रणबीर कपूर की एनिमल की रफ्तार अब धीमी हो चुकी है। हालांकि, सीमित स्क्रीन मिलने के बाद भी यह फिल्म अब तक अच्छा बिजनेस कर रही है। 24वें दिन भी फिल्म ने दो करोड़ की कमाई की है जो काफी अच्छा माना जाएगा। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार 535.99 करोड़ हो गया है।

Share:

Next Post

राम मंदिर उद्घाटन में रणबीर कपूर से लेकर प्रभास तक को मिला न्यौता!

Mon Dec 25 , 2023
अयोध्या (Ayodhya)। (Ram temple inauguration) अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को वह मौका आने वाला है जिसका लोगों को दशकों से इंतजार है। राम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा (Life consecration of Lord Shri Ram at Ram Janmabhoomi) की जाएगी। अलग-अलग क्षेत्रों के कई दिग्गज इस खास मौके का गवाह बनेंगे और एक […]