
छोटा बांगड़दा क्षेत्र में कमिश्नर ने किया था दौरा
रहवासियों ने बताई थी अतिक्रमण की परेशानी
इंदौर। आज नगर निगम (Municipal council) कमिश्नर (Commissioner ) छोटा बांगड़दा (Chota Bangarda) क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे तो कई रहवासियों ने मुख्य मार्ग पर कब्जे और ठेले की शिकतायतें की, जिस पर उन्होंने तत्काल रिमूवल टीमों को बुलाकर कार्रवाई शुरू करने को कहा। टीमों ने 25 दुकानों के शेड और कब्जे हटोन के साथ-साथ 15 से 20 ठेले जब्त कर लिए।
नगर निगम कमिश्नर दिलीपकुमार यादव हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं और वहां की समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियो को दिए जा रहे हैं। आज सुबह कमिश्नर छोटा बांगड़दता क्षेत्र में गए थे तो वहां कई रहवासियों ने शिकायत की कि मुख्य मार्गों और सडक़ों के आसपास बड़ी संख्या में कब्जों के कारण यातायात जाम होता है। इस पर कमिश्नर ने रिमूवल विभाग के अधिकारियों को क्षेत्र में तत्काल कार्रवाई कर कब्जे हटाने को कहा। रिमूवल टीम कुछ ही मिनटों बाद क्षेत्र में पहुंची और 25 दुकानों के बाहर निकले शेड और कब्जे हटाने के साथ-साथ सडक़ों पर किए गए ठेले जब्त कर लिए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved