img-fluid

ई-रिक्शा रूट रजिस्ट्रेशन के आंकड़े आज सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में, लागू करवाने की बात भी

March 31, 2026

इंदौर। शहर (Indore) में चलने वाले ई-रिक्शा (E-rickshaw) को यातायात (Transportation) के चार जोन में (Four Zones)  बांटने की व्यवस्था के चलते हो रहे रूट रजिस्ट्रेशन के आंकड़े आज होने वाली सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में रखे जाएंगे। ई-रिक्शा चालकों में जोन 3 और जोन 4 को सबसे ज्यादा पसंद किया है।



  • कलेक्टर की अध्यक्षता में आज दोपहर 3 बजे सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक होने जा रही है, जिसमें यातायात से डीसीपी ट्रैफिक, एडिशनल डीसीपी और एसीपी की मौजूदगी होगी। आज बैठक में अब तक हुए रजिस्ट्रेशन के आंकड़े रखकर इस व्यवस्था को लागू करने का आधिकारिक आदेश जारी करवाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक हुए रजिस्ट्रेशन में सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन जोन 3 और जोन 4 को लेकर हुए हैं। मियाद खत्म होने के बाद सभी जोन को हर सौ रजिस्ट्रेशन के टारगेट दिए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द इस व्यवस्था को लागू किया जा सके।

    कल बने 1684 चालान
    कल सभी जोन में कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने 1684 चालान बनाए हैं, जिसमें हेलमेट के 1383, नो पार्किंग के 136, वन वे के 19, मोबाइल के 27, रेड लाइट उल्लंघन के 22 और नंबर प्लेट के 42 चालान हैं।

    Share:

  • फ्लाइट का नाम सुनते ही घबराने लगते हैं टाइगर श्रॉफ एयरोफोबिया का खुलासा फैंस भी हुए हैरान

    Tue Mar 31 , 2026
    नई दिल्ली । बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) जिन्हें बड़े पर्दे पर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) और जबरदस्त फिटनेस के लिए जाना जाता है हाल ही में अपनी एक निजी समस्या को लेकर चर्चा में आ गए हैं। पर्दे पर हर मुश्किल को आसानी से पार करते नजर आने वाले टाइगर ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved