
भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) की स्कूलों (School) के बाद आज से शहर के 12 व्यस्ततम और अहम वीवीआईपी (VIP) जगहों पर ई-रिक्शा (E-Rickshaws) चलाने और पार्किंग (Parking) पर प्रतिबंध है। दरअसल 27 जून को हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति (District Road Safety Committee) की बैठक में ई-रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया था।
इन सभी मार्गों को ट्रैफिक पुलिस ने दो पैमानों पर तय किया है। पहला ये कि इन सभी मार्गो पर नगर सेवा बाहन पहले से संचालित है। दूसरा यह कि इन सड़कों पर ई-रिक्शा की ज्यादा संख्या होने के कारण ट्रैफिक जाम के हालात बनते हैं। दो दिन पहले ई-रिक्शा से स्कूली छात्र-छात्राओं के परिवहन पर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने प्रतिबंध लगाया था। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि अगले सात दिनों तक प्रतिबंधित मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने और पार्क करने वाले चालकों को समइाइश दी जाएगी। इसके बाद चालान होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved