ताइपे। ताइवान में रविवार को एक बार फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया है। इस तरह पिछले 24 घंटों के अंदर दूसरी बार यहां पर भूकंप आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 बताई गई है और इसने यूजिंग जिले को प्रभावित किया है। इससे पहले शनिवार को भी यहां भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। यह भूकंप 6.9 की तीव्रता से दक्षिणी पूर्वी ताइवान में आया था। इसके चलते यहां पर एक बिल्डिंग गिर गई थी और सड़कें फट गई थीं।
बताया जाता है कि भूकंप के चलते यहां पर कई घरों को नुकसान हुआ है। इसके अलावा भूकंप के चलते ट्रेन के कुछ डिब्बों के भी पलट जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पिछले दो दिन से यहां पर लगातार भूकंप के झटके आ रहे हैं। बता दें कि 7.2 तीव्रता का यह भूकंप युजिंग से 85 किमी पूर्व में दोपहर करीब 12:14 बजे आया।
वहीं शनिवार शाम दक्षिणपूर्वी ताइवान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 दर्ज की गई थी। भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान अब तक खबर नहीं है। हालांकि यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने भूकंप की तीव्रता 6.6 बताई है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई में ताइतुंग काउंटी में गुआनशान टाउनशिप के पास था।
नई दिल्ली । वरिष्ठ कांग्रेस नेता (Senior Congress Leader) कर्ण सिंह (Karan Singh) पार्टी में (In the Party) अपनी उपेक्षा किए जाने से (Being Neglected) बेहद नाराज हैं (Is Very Angry) । उनकी नाराजी ऐसे समय में सामने आई है, जब पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इसका समापन कश्मीर में होगा, जहां […]
प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन की पत्नी री सोल जू बुधवार को पहली बार जनता के सामने आई हैं। साथ ही उन्होंने अपनी गर्भवती होने की खबरों खारिज कर दिया है। वह अपने पति के साथ एक कांसर्ट में भी शामिल हुईं। सत्ताधारी पार्टी के न्यूजपेपर रोडांग सिनमुन ने जोड़े की एक […]
वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता किसी से छिपी हुई नहीं है। वह देश ही नहीं विदेश में भी काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में अमेरिका के एक सांसद ने विश्वास जताया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह फिर से निर्वाचित होंगे। जॉर्जिया से रिपब्लिकन सांसद रिच मैककॉर्मिक ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी […]
वाशिंगटन (washington)। समय का खेल भी निराला है। दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर भी हैं और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaire Index) में उन्होंने कमाई में भी सबको पीछे छोड़ कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में दुनिया भर […]