img-fluid

ईट राइट जबलपुर मैस्कॉट कांटेस्ट का परिणाम घोषित, “फिट बड्डा” श्रेष्ठ

September 07, 2021

जबलपुर। ईट राईट चैलेंज के लिए स्मार्ट सिटी जबलपुर के इनक्यूबेशन सेंटर द्वारा आयोजित मैस्कॉट डिजाइनिंग कांटेस्ट का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है। मैस्कॉट डिजाइन प्रतियोगिता में जबलपुर शहर की प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में मैस्कॉट के डिजाइन के अलावा डिजाइन का डिस्क्रिप्शन भी देना अनिवार्य था। विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने डिज़ाइन ऑनलाइन जमा किये। इनमें से जबलपुर की प्रतिभागी तान्या श्रीवास्तव द्वारा बनाया गया डिजाइन जिसका नाम उन्होंने “फिट बड्डा” दिया है को श्रेष्ठ पाया गया। फिट बड्डा के डिजाइन की खास बात है यह एक हष्ट-पुष्ट कैरेक्टर है जो बच्चों, युवाओं तथा बड़ों सभी को स्वस्थ भोजन के लिए प्रेरित करेगा। बड्डा नाम जबलपुर में काफी प्रचलित है उसी तर्ज पर फिट बड्डा बनाया गया है।

यह कैरेक्टर हाथ में एक बॉल पकड़े हुए है जो शाकाहार को बता रहा है साथ ही उसके एब्स जो की सिक्स पैक है मार्बल रॉक सिटी जबलपुर को दर्शा रहे है। अभियान के विषय के साथ यह एक मजबूत चित्रण है। ईट राइट जबलपुर का प्राथमिक उद्देश्य शहर के नागरिकों का ध्यान सही खाने की आदतों की ओर आकर्षित करना है जो उन्हें स्वस्थ और फिट रहने में मदद कर सके। “फिट बड्डा” सभी वर्ग के लोगों को खाने की सही आदतों को अपनाने का जबलपुर स्मार्ट सिटी के मिशन में सहायक होगा।

जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा ईट राइट जागरूकता कार्यक्रमों में चयनित मैस्कट का उपयोग किया जायगा। मैस्कट डिज़ाइन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा धन्यवाद प्रेषित किया गया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • मप्रः ऑलिम्पियन विवेक सागर बने डीएसपी, मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल

    Tue Sep 7 , 2021
    गृह विभाग ने जारी किया विशेष नियुक्ति आदेश, डॉ. मिश्रा ने विवेक को दी बधाई भोपाल। टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे विवेक सागर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप डीएसपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सोमवार को विशेष नियुक्ति आदेश जारी कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved