देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मप्रः ऑलिम्पियन विवेक सागर बने डीएसपी, मुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल

गृह विभाग ने जारी किया विशेष नियुक्ति आदेश, डॉ. मिश्रा ने विवेक को दी बधाई

भोपाल। टोक्यो ओलंपिक में पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे विवेक सागर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा के अनुरूप डीएसपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा सोमवार को विशेष नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ऑलिम्पियन विवेक सागर को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) बनने पर बधाई दी है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान ने टोक्यो ऑलम्पिक में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिये एक करोड़ रुपये की राशि के साथ डीएसपी के पद पर नियुक्त करने घोषणा की थी। अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि मंत्रि-परिषद द्वारा लिये गये निर्णय के क्रम में 6 सितम्बर, सोमवार को विवेक सागर का डीएसपी के पद पर विशेष नियुक्ति के आदेश कर दिया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

मप्रः बाढ़ प्रभावितों को सर्वोच्च प्राथमिकता से प्रदान की गई सहायताः शिवराज

Tue Sep 7 , 2021
मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से हितग्राहियों के खाते में अंतरित की 31.51 करोड़ रुपये राहत राशि भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों और विदिशा जिले में बाढ़ प्रभावितों को सर्वोच्च प्राथमिकता से राहत राशि और अन्य सहायता प्रदान की गई है। संबंधित कलेक्टर्स सुनिश्चित करें कि […]