img-fluid

सनकी पति ने हसिये से काट दी पत्नि की गर्दन

May 26, 2022

  • पनागर में चरित्र संदेह पर पति ने की पत्नि की हत्या, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद वार्ड में आज सुबह चरित्र संदेह के चलते एक सनकी पति ने पत्नि से विवाद करते हुए हसिये से उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद पति पत्नि की लाश के पास बैठकर उसको गालियां दे रहा था। क्षेत्रीयजनों की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र में दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी आरके सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह आजाद वार्ड रेल फाटक के पास रहने वाले 45 वर्षीय महेश कोल ने अपनी 42 वर्षीय पत्नी नंदनी कोल की गला काटकर हत्या कर दी। महेश कोल शराब पीने का आदि है और आए दिन चरित्र संदेह को लेकर अपनी पत्नी नंदनी के साथ वाद-विवाद करता था। कई बार दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि महेश ने पत्नी के साथ मारपीट भी कर दी। आज सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरु हो गया था।



हैवानियत की हदें पार
पुलिस ने बताया कि सुबह पत्नी के साथ विवाद महेश विवाद करने लगा और जोर-जोर से गालियां देने लगा। इसके बाद जब पत्नि नंदनी ने विरोध किया तो उसने हैवानियत की हदें पार करते हुए घर में रखे हसिये से उसकी गर्दन में दनादन वार करना शुरु कर दिये। जससे पत्नि नंदनी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दोनों अकेले थे, वहीं उनका बेटा गत दिवस ही मौसी के घर गांव गया हुआ था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

Share:

  • Boat ने चोरी छिपे लॉन्‍च किया दमदार ईयरबड्स, मिलेगा 35 घंटे का बैटरी बैकअप, इतनी है कीमत

    Thu May 26 , 2022
    नई दिल्ली। इलेक्‍ट्रानिक प्रोडक्‍ट निर्माता घरेलू कंपनी Boat ने चुपके से एक नया वायरलेस ईयबड्स पेश किया है। Boat Airdopes 175 को अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है और इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है। Boat Airdopes 175 को 10mm के ऑडियो ड्राइवर के साथ पेश किया गया है। इसके अलावा इसकी डिजाइन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved