भोपाल। राजधानी में आरपीएम सोनिक एडवेंचर और कारवां रिसोर्ट के मालिक संजय विजय शिंदे के घर ईडी (प्रर्वतन निदेशालय) की रेड पड़ी है। ईडी ने संजय विजय शिंदे के खिलाफ दायर मनी लॉन्ड्रिंग केस में भोपाल और गोवा के 4 ठिकानों पर एक साथ रेड डाली है। शिंदे का नाम पनामा पेपर लीक केस में जुड़ा था। अब तक की छापेमारी में 88 लाख 30 हजार रुपए से ज्यादा का कैश मिला है। कुछ दस्तावेज भी ईडी ने कब्जे में लिए हैं। जांच जारी है। पुलिस ने संजय शिंदे को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि संजय के फॉरेन में भी इंवेस्टमेंट्स हैं। ब्रिटिश वर्जिन द्वीप समूह और सिंगापुर की बैंकों समेत संजय के कुल 31 करोड़ रुपए दुनिआ की अलग-अलग बैंक में डिपॉजिट हैं। संजय के खिलाफ काले धन के प्रावधानों के तहत संजय के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
Share:Related Articles
उपचुनाव टलने के गणित में भाजपा फायदे में
कांग्रेस के पास अब खोने को कुछ नहीं भोपाल। 27 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से प्रदेश सरकार का भविष्य तय होना है। कांग्रेस भी उपचुनाव में बाजी पलटने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने का प्रयास करेगी। चुनाव की तैयारियां दोनों तरफ शुरु हो गईं हैं। चुनाव आयोग ने अभी उपचुनाव कराने […]
सीहोर के पत्रकार अम्बादत्तजी को बाबा के नाम से पुकारते थे लोग
तुम क़लम की धार को कम मत समझना दोस्तों, ये क़लम तो है मगर तलवार की मानिंद है। इस दौरे सियासत में जब सहाफी (पत्रकार) की क़लम पे हज़ारों पहरे है… तब निहायत ईमानदार, ज़ुल्मो सितम और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी क़लम से बग़ावत करने वाले सीहोर के सहाफी (पत्रकार) मरहूम अम्बादत्त भारतीय बहुत याद […]
मार्च का माह… महंगाई से निकल रही आह!
आटा, तेल, दूध, घी, गैस और पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाई महंगाई 7 दिन में छठवी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम पेट्रोल पर 50 पैसे और डीजल पर 55 पैसे बढ़े, पांच दिन में 3.70 रुपए महंगे हुए भोपाल। तेल कंपनियों ने इस हफ्ते 5वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। रविवार को पेट्रोल […]