img-fluid

पूर्व CM पिनराई विजयन को ED का समन, 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

October 16, 2026

डेस्क। ED ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया है। इससे पहले, केरल हाईकोर्ट ने पूर्व CM पिनराई विजयन और उनकी बेटी वीणा विजयन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश केरल की पुलिस को दिया था। इस मामले में ED की तरफ से शिकायत की गई है।

बता दें कि ED ने अगस्त में वीणा विजयन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए थे। फिर, 27 मई को ED ने वीणा विजयन और CMRL के प्रमोटर्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी। रेड के दौरान, ED को वीणा विजयन के हाथ से लिखे हिसाब-किताब मिले थे। इनमें कई लोगों के नाम, लेन-देन की रकम और दुबई भेजे गए पैसों का ब्योरा दर्ज था।

ED के मुताबिक, इन नोट्स में करीब 3.49 लाख UAE दिरहम यानी लगभग 85 लाख रुपये दुबई भेजने और करीब 20.05 करोड़ रुपये के भारतीय करेंसी में लेन-देन का हिसाब मिला। ED ने इन दस्तावेजों को जब्त कर लिया था। वीणा के डिजिटल डिवाइस में किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर लिए गए सिम कार्ड की तस्वीर भी मिली थी।


  • प्रवर्तन निदेशालय को शक है कि इसका इस्तेमाल इंटरनेट कॉलिंग के लिए किया गया था। छापेमारी के दौरान, कई डिजिटल डिवाइस जब्त किए गए और लोगों के बयान दर्ज किए गए। ED का दावा है कि उसे हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जाने से जुड़े सबूत भी मिले हैं। ED के मुताबिक, बरामद दस्तावेजों में दर्ज रकम वीणा विजयन की आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा है और यह CMRL से मिली रकम के अतिरिक्त है। ED ने कहा है कि वह कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई करेगी।

    ईडी का आरोप है कि निजी कंपनी CMRL ने साल 2018-2019 में पिनराई विजयन की बेटी वीना थैक्कंदियिल की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध तरीक से भुगतान किया था। दावा है कि इस IT कंपनी ने CMRL को कोई सेवा भी नहीं दी थी, इसके बावजूद पैसों को भुगतान हुआ था।

    Share:

  • दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज होने वाले प्रदर्शन पर नहीं लगाएंगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देने से इनकार किया

    Fri Oct 16 , 2026
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज होने वाले प्रदर्शन पर तुरंत रोक लगाने का आदेश देने से इनकार कर दिया। शुक्रवार को CJI के सामने वकील ने इस मामले का जल्द सुनवाई के लिए जिक्र किया।सुनवाई के दौरान CJI ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी लोग समझदारी से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved