
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री (former Chief Minister of Jammu and Kashmir ) और पीडीपी प्रमुख (PDP chief) महबूबा मुफ्ती(Mehbooba Mufti) के भाई तसद्दुक हुसैन मुफ्ती (Tasadduk Hussain Mufti) की मुसीबत बढ़ने जा रही है. ईडी (ED) ने पूछताछ के लिए समन भेज दिया है और अब उन्हें कल सुबह 11 बजे जांच एजेंसी के दफ्तर पहुंचना होगा.
ये मामला मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) से जुड़ा हुआ है और महबूबा मुफ्ती(Mehbooba Mufti) के भाई पर आरोप है कि उनके बैंक अकाउंट में कुछ जम्मू-कश्मीर के कुछ बिल्डरों के पैसे जमा किए गए थे. ये सब उस समय हुआ था जब महबूबा मुफ्ती(Mehbooba Mufti) राज्य की मुख्यमंत्री हुआ करती थीं. ऐसे में अब उसी केस में पीडीपी प्रमुख के भाई से सवाल-जवाब होने हैं.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved