img-fluid

मप्र-मणिपुर के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान बढ़ाने के होंगे प्रयास: शिवराज

November 28, 2022

– मणिपुर के राजकीय उत्सव संगाई महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि मणिपुर एक खूबसूरत राज्य (Manipur is a beautiful state) है। यह बेहतरीन राज्यों में से एक है। सुंदर वन, जल और जन-सम्पदा से परिपूर्ण भारत का मुकुट मणि राज्य है। मध्यप्रदेश और मणिपुर में काफी साम्य भी है। मध्यप्रदेश और मणिपुर (Madhya Pradesh and Manipur) के बीच पर्यटन, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में परस्पर आदान-प्रदान बढ़ाने के प्रयास होंगे।


मुख्यमंत्री चौहान रविवार को मणिपुर के इंफाल में राजकीय उत्सव संगाई महोत्सव (State Festival Sangai Festival) को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाक्सिंग में मेरीकॉम से लेकर अन्य खेलों के प्रतिभावान खिलाड़ी मणिपुर का माथा ऊंचा किए हुए हैं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने हिंदुस्तान की धरती पर सबसे पहले तिरंगा मणिपुर में ही फहराया था। इस नाते मणिपुर का विशेष महत्व है। मणिपुर, देश ही नहीं दुनिया के सबसे अच्छे राज्यों में से एक बन जाये, जो मणियों से भरा हो उसे हिंदी में मणिपुर कहते हैं। यह सचमुच में अद्भुत प्रदेश है। यहाँ के मंदिर भी अद्भुत हैं। गोविंद जी मंदिर और गोपीनाथ जी का मंदिर मणिपुर में आस्था का केंद्र हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के नेतृत्व में मणिपुर विकास पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। पर्यटन के क्षेत्र में मणिपुर अग्रणी है। आने वाले दस वर्ष में मणिपुर हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा टूरिज्म डेस्टिनेशन होगा। मणिपुर के 14 स्थानों से एक साथ प्रारंभ इस उत्सव के उद्घाटन से केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री जी किशन रेड्डी भी जुड़े।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मणिपुर विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ता जाये, ऐसी शुभकामनाएं मध्यप्रदेश वासियों की हैं। मणिपुर का सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सुंदरता भी कम नहीं है। उन्होंने मणिपुर के रहवासियों को पर्यटन के लिए मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मणिपुर के जो विद्यार्थी मध्यप्रदेश में अध्ययनरत हैं, उनकी चिंता करना मुख्यमंत्री के नाते मेरा दायित्व है। उन्होंने मणिपुर राज्य के व्यंजनों की भी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 12 वर्ष से प्रारंभ इस उत्सव का यह 11वां वर्ष है। कोविड की वजह से उत्सव की निरंतरता प्रभावित हुई थी। उन्होंने गत 21 नवम्बर से प्रारंभ 10 दिवसीय उत्सव के सातवें दिन रविवार शाम को इसमें हिस्सा लेते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह को उत्सव के लिए बधाई दी।

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मणिपुर की पारम्परिक चित्रकला सहित अन्य कलात्मक वस्तुओं की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री चौहान को उपहार भी भेंट किये। महोत्सव में मणिपुर के लोक कलाकारों सहित देश के विभिन्न प्रांतों के कलाकारों के नृत्य और मध्यप्रदेश के लोक नृत्य की भी प्रस्तुति हुई।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का “एक भारत श्रेष्ठ भारत” कार्यक्रम कार्यक्रम अद्भुत है। इस कार्यक्रम से देश में भावनात्मक एकता और मजबूत हो रही है तथा एक राज्य दूसरे राज्य की परंपराओं, जीवन मूल्य और संस्कृति को समझ रहे हैं और एक दूसरे के निकट आ रहे हैं। मणिपुर आकर मुझे बहुत अच्छा लगा। मध्यप्रदेश के कलाकारों ने भी यहां अपनी कला का प्रदर्शन किया। मणिपुर की जनता ने जो प्यार और आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं मणिपुर की जनता और विशेष रुप से मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह जी का हृदय से आभार प्रकट करता हूं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • सोमवार का राशिफल

    Mon Nov 28 , 2022
    युगाब्ध-5124, विक्रम संवत 2079, राष्ट्रीय शक संवत-1944 सूर्योदय 06.29, सूर्यास्त 05.23, ऋतु – शीत अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी, सोमवार, 28 नवम्बर 2022 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।   मेष राशि :- […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved