
इन्दौर। मंदिर से दर्शन कर लौट रही महिलाओं को एक वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में एक महिला की मौत हो गई, घायलों में एक बच्ची भी शामिल है।
देपालपुर पुलिस ने बताया कि देपालपुर के अलग-अलग क्षेत्रों की रहने वाली रामकन्या पति दिनेश, सावित्रीबाई, शारदा बाई और 9 साल की सांची नामक बच्ची कल रात को 24 अवतार मंदिर में दर्शन करने के लिए गई थी। लौटते समय उन्हें एक आयशर वाहन ने टक्कर मार दी। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रामकन्या की मौत हो गई।
सडक़ हादसे में घायल युवक की मौत
इंदौर। सडक़ हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई। पुष्पेंद्र पिता जगभान निवासी भागीरथपुरा को सडक़ हादसे में घायल होने के चलते एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 4 दिन पहले चंद्रभान सरिया फैक्ट्री से काम कर साथी गोपाल के साथ बाइक से लौट रहा था और किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved