बड़ी खबर

‘आठ साल के 8 छल’, कांग्रेस ने जारी किया मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड


नई दिल्लीै। नरेंद्र मोदी नीत भाजपा की केंद्र सरकार के 8 साल 30 मई को पूरे हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को एक बुकलेट जारी करके भाजपा सरकार की कथित विफलताएं बताने का काम शुरू किया है। इस बुकलेट का नाम, ‘8 साल, 8 छल, भाजपा सरकार विफल’ रखा गया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और अजय माकन ने सवाल किया, ‘किसके अच्छे दिन आए?’ माकन ने कहा, अच्छे दिन केवल उनके आए जिन्होंने मोदी सरकार में बैंक में 5.35 लाख करोड़ रुपये का फ्रॉड किया। लेकिन जिन लोगों ने भाजपा को वोट दिया था।


कांग्रेस ने बताए 8 साल के 8 छल

1. भाजपा है तो महंगाई है। महंगाई बढ़ गई है।
2. सबसे युवा देश को बेरोजगारी में झोंका
3. अर्श से फर्श पर आ गई अर्थव्यवस्था, रुपया ऐतिहासिक गिरा, सरकारी कर्ज 80 लाख करोड़ सरकार ने लिया पिछले 8 सालों में। बड़े बड़े धन्ना सेठों के 9 लाख करोड़ के लोन राइट आफ किए गए।
4. आमदनी नहीं हुई दोगुना, दर्द दिया सौगुना। किसानों के खिलाफ तीन काले कानून
5. शौर्य के नाम वोट, सेना को भी दी चोट, OROP में धोखा दिया।
6. विकास से नहीं है नाता, बस नफरत फैलाना है आता। छोटे बड़े सभी दंगों को एक साथ बताएं तो करीब 10,000 दंगे पिछले आठ साल में करवाए गए।
7. पिछडो को पीछे छोड़ा, SC/ST/OBC से नाता तोड़ा।
8. राष्ट्रीय सुरक्षा पर मोदी सरकार ने बंद की आंख। चीन और सीमा के हालातों का हवाला दिया।

Share:

Next Post

एंड्रॉयड यूजर्स की जासूसी कर रहा यह खतरनाक स्पाइवेयर, Google ने किया सावधान

Thu May 26 , 2022
नई दिल्‍ली। दुनिया में बेशक आईफोन (iPhone) सबसे ज्यादा पॉपुलर फोन हो, लेकिन एंड्रॉयड (Android) स्मार्टफोन यूज करने वालों की संख्या सबसे अधिक है. इस संख्या को ध्यान में रखकर गूगल (Google) भी लगातार आईफोन की तरह अपने यूजर्स के डेटा और फोन को सिक्योर रखने की कोशिश करता आ रहा है. इसके लिए गूगल […]