img-fluid

अल नीनो हो रहा मजबूत…! दुनिया के कई हिस्सों में भीषण लू, सूखा और भारी बारिश की खतरा बढ़ा

July 04, 2026

नई दिल्ली। दुनिया भर में मौसम (Weather) के मिजाज में खतरनाक बदलाव दिख सकता है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) (World Meteorological Organization (WMO) ने शुक्रवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर (Tropical Pacific Ocean) में अल नीनो (El Niño) की स्थितियां आने वाले महीनों में तेजी से मजबूत हो सकती हैं। इसके कारण दुनिया के कई हिस्सों में भीषण लू, सूखा, मूसलाधार बारिश और अन्य चरम मौसमी घटनाओं का खतरा काफी बढ़ गया है।


  • डब्ल्यूएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जुलाई से सितंबर के दौरान अल नीनो के बेहद मजबूत रूप में विकसित होने की प्रबल आशंका है। डब्ल्यूएमओ की महानिदेशक सेलेस्ट साउलो ने कहा कि अल नीनो की शुरुआत हो चुकी है और हमारे अनुमान के मुताबिक यह तेजी से एक शक्तिशाली रूप अख्तियार करने जा रहा है। इससे दुनिया के कई हिस्सों में सूखे, भारी बारिश, जमीनी इलाकों में भीषण लू और समुद्री हीटवेव का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा।

    क्या होगा भारत पर असर?
    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 12 जून को ही देश में अल नीनो की दस्तक की घोषणा कर कहा था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन के दौरान यह और मजबूत होगा। इसका असर जून में दिखा था, जब बारिश देश में 40% बारिश कम हुई थी। मध्य भारत सबसे अधिक प्रभावित रहा, जहां 50.4% कम वर्षा दर्ज की गई थी। आईएमडी ने जुलाई में भी औसत से कम बारिश होने की आशंका जताई है।

    Share:

  • महाराष्ट्र में भी लागू होगा UCC.... ड्राफ्ट तैयार करने के सरकार बनाएगी कमेटी

    Sat Jul 4 , 2026
    मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code- UCC) लागू करने की दिशा में राज्य सरकार एक अहम कदम उठाने जा रही है. जानकारी के मुताबिक कानून का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) यूनिफॉर्म […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved