img-fluid

ICU में चल रहा था बुजुर्ग का इलाज, चूहों ने काट दी हाथ की नस; हुई मौत

March 17, 2026

मुंबई: मुंबई से सटे मीरा-भायंदर से के हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां भायंदर पश्चिम स्थित पंडित भीमसेन जोशी अस्पताल के आईसीयू विभाग में लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आईसीयू में उपचार ले रही 89 वर्षीय वृद्ध महिला के हाथ को चूहे द्वारा कुतर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसका का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गंभीर रूप से घायल इस महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई.

सूहासिनी माठेकर (उम्र 89 वर्ष) नाम की महिला को 12 मार्च को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका इलाज अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित आईसीयू में वेंटिलेटर पर चल रहा था. परिजनों के अनुसार, रविवार देर रात आईसीयू में एक चूहे ने उनके हाथ को कुतर दिया. सोमवार सुबह करीब छह बजे जब परिजन उन्हें देखने के लिए आईसीयू में पहुंचे, तब उन्हें यह घटना दिखाई दी. उस समय हाथ को कुतरने वाला चूहा वहां से भाग गया.


  • परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी मां की मौत चूहों के काटने से हुई. नस काटने के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के हो गया. उन्होंने बताया कि आखिरी जांच सोमवार को सुबह करीब 2:30 बजे स्टाफ नर्स ने की थी. देसाई के भाई मिलिंद माटेकर ने कहा कि यह चौंकाने वाली बात है कि आईसीयू में एक मरीज को चूहे ने काट लिया. उन्होंने कहा कि इससे भी चौंकाने वाली बात ये है कि अस्पताल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी तक नहीं थी. उन्होंने कहा कि जब हमने चूहे के काटने से हुए रक्तस्राव को देखा, तभी कर्मचारी हरकत में आए.

    गौरतलब है कि आईसीयू जैसे संवेदनशील विभाग में आम नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध होता है, फिर भी वहां चूहों का खुलेआम घूमना अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. साथ ही रात के समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और नर्सों को इस घटना की जानकारी कैसे नहीं हुई, इस पर भी लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है. इलाज के दौर महिला की मौत हो गईं हैं.

    Share:

  • काबुल अस्पताल में 408 मौतों पर भारत ने पाकिस्तान को जमकर सुनाया...

    Tue Mar 17 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) ने 16 मार्च की रात काबुल (Kabul) के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल (Hospital) पर हुए पाकिस्तानी हवाई हमले (Pakistani Airstrikes) की कड़े शब्दों में निंदा की है. विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसे एक बर्बर, कायराना और अमानवीय हिंसा करार दिया है. इस हमले में बड़ी तादाद में आम नागरिकों की जान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved