
इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बुजुर्ग महिला चेन स्नैचिंग का शिकार हो गईं। जानकारी के अनुसार, इंदिरा जैन सुबह मंदिर दर्शन के लिए जा रही थीं। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने चाकू दिखाकर लोगों को डराया और मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही मल्हारगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved