img-fluid

चुनाव आयोग ने पुलिस विभाग में ट्रांसफर पर आँखे तरेरी, अनुमति के बाद ही होंगे

November 15, 2021

उज्जैन। पंचायत चुनाव को देखते हुए अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर निर्वाचन आयोग ने एक और नया आदेश जारी किया है, जिसमें अब अधिकारियों के ट्रांसफर किए जाना है। हालांकि जिन अधिकारियों का आगामी 6 महीने में रिटायरमेंट होना है, उन्हें इससे मुक्त रखने के आदेश दिए गए हैं। पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। मतदाता सूची से लेकर अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे है। इसके पहले चरण में अधिकारियों से निचले स्तर के पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए गए थे। उज्जैन में भी कुछ विभागों में ट्रांसफर किए गए, जिसमें क्राइम ब्रांच, यातायात थाने के अधिकांश सिपाही प्रभावित हुए हैं।


चुनाव आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इन्हें अपने गृह जिले में ट्रांसफर न किया जाए। अब अधिकारियों के ट्रांसफर को लेकर आदेश दिए गए हैं। कल चुनाव आयेाग द्वारा जारी एक आदेश में अक्टूबर 2021 के हिसाब से एक ही स्थान पर पिछले तीन सालों से जमे पुलिस विभग के अधिकारियों को हटाकर दूसरे स्थान पर पदस्थ करने क लिए कहा गया है। आदेश में लिखा है कि पंचायत चुनाव में जिन अधिकारियों को लगाया जाना है, उनमें पुलिस के वरिष्ठतम अधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीयर पुलिस अधिकारी, नगर पुलिस अधीक्षक, पुलिस इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के लिए यह निर्देश लागू होंगे।

Share:

  • महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने नागदा के तीन वार्डों में निकाली जनजागरण रैली

    Mon Nov 15 , 2021
    नागदा। देश में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई और बेरोजगारी के कारण आत्महत्या हो रही है। गरीब अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं करने के कारण परिवार के सामने अपने आप को लाचार समझ रहा है, यही आत्महत्याओं का प्रमुख कारण बन रहा है। उक्त कथन महंगाई के खिलाफ कांग्रेस द्वारा रविवार को देशव्यापी जनजागरण अभियान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved