img-fluid

अब रोजाना सुबह 3 घंटे शहर में बिजली रहेगी बंद

April 10, 2026

  • बिजली कंपनी का प्री-मानसून मेंटेनेंस… 500 कर्मचारियों की तैनाती
  • 90 फीसदी कार्य इसी महीने पूरा करने का लक्ष्य

इंदौर। बारिश से पहले प्री-मानसून मेंटेनेंस बिजली कंपनी की ओर से किया जा रहा है, ताकि तेज हवा-आंधी की स्थिति में बिजली सप्लाई व्यवस्थित हो सके। इसके लिए बिजली कंपनी ने 500 से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती की है। रोजाना सुबह अलग-अलग क्षेत्र में 3 घंटे बारी-बारी से बिजली बंद रहेगी।

बिजली की बड़ी लाइनों के जम्फर, स्विच, ग्रिड, आइसोलेटर, तार, ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया जा रहा है। प्री-मानसून मेंटेनेंस में 30 अप्रैल तक 90 फीसदी कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए इंजीनियरों की बड़ी टीम तो मैदान में रहेगी ही, लाइनमैन और लाइन स्टाफ भी जमीनी कार्य कर रहा है।


  • पोलोग्राउंड मुख्यालय के चीफ इंजीनियर जैसे बड़े अधिकारी भी इंदौर शहर में रोजाना मेंटेनेंस की गतिविधियों को जांचेंगे, जिसमें एसआर बमनके, राजेशकुमार जैन आदि की जवाबदारी सुनिश्चित की गई है। सुबह 6 से 9 के बीच मेंटेनेंस के लिए शटडाउन का समय निर्धारित किया गया है। कार्यपालन यंत्री राकेश जोहार, डीके तिवारी अपने क्षेत्र में इंजीनियरों को सख्त हिदायत देते हुए अपडेट भी ले रहे हैं।

    बिजली बंद, वाट्सऐप ग्रुप से उपभोक्ताओं को सूचना
    बिजली बंद होने की जानकारी उपभोक्ताओं को व्हाट्सऐप ग्रुप से दी जा रही है, लेकिन व्हाट्सऐप ग्रुप में उपभोक्ताओं की संख्या सीमित होने से ज्यादातर को मेंटेनेंस और बत्ती गुल की जानकारी नहीं होती, जिससे वह अपने जरूरी काम के लिए परेशान होते हैं। लोगों का कहना है कि बिजली कंपनी को मेंटेनेंस संबंधी जानकारी ज्यादा ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के दूसरे विकल्प पर विचार करना चाहिए।

    Share:

  • अमेरिका के बाद अब एशिया ने भी माना, भारत में है दम इकोनॉमी करेगी बम-बम

    Fri Apr 10 , 2026
    नई दिल्ली: अभी पिछले हफ्ते ही अमेरिका की रेटिंग एजेंसियों ने भारत की ग्रोथ पर भरोसा जताया था. अब एशियाई डेवलपमेंट बैंक यानी ADB ने भी भारत की ग्रोथ पर भरोसा जताया है. एशियाई डेवलपमेंट बैंक ने अनुमान लगाया है कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 6.9 प्रतिशत रह […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved