img-fluid

एलिना रिबाकिना ने महिला एकल का खिताब जीता, फाइनल में सबालेंका को दी मात

January 31, 2026

डेस्क। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला एकल का फाइनल मैच 31 जनवरी को रॉड लेवर एरिना में वर्ल्ड नंबर-1 खिलाड़ी एरीना सबालेंका और कजाकिस्तान की एलिना रिबाकिना के बीच में खेला गया, जो सिर्फ तीन सेटों के अंदर ही खत्म हो गया। फैंस को उम्मीद थी कि एरीना सबालेंका का इस मैच में दबदबा देखने को मिलेगा, लेकिन इसके उलट वह एलिना रिबाकिना के सामने पूरी तरह से दबाव में दिखाई दी और उन्हें फाइनल मैच में 2-1 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। एलिना रिबाकिना कजाकिस्तान की पहली ऐसी खिलाड़ी हैं जो ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने में कामयाब हुई हैं। वहीं ये उनके करियर का सिर्फ दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल है, जिसमें इससे पहले उन्होंने साल 2022 में विबंडल का खिताब जीता था।


  • एरीना सबालेंका और एलिना रिबाकिना के बीच खेले गए ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के महिला एकल फाइनल मैच को लेकर बात की जाए तो उसमें पहले सेट को रिबाकिना 6-4 के अंतर से अपने नाम करने में कामयाब रहीं और मुकाबले में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे सेट में एरीना सबालेंका ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए रिबाकिना को कड़ी टक्कर दी और उसे 6-4 से जीतने के साथ मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। अब सभी की नजरें तीसरे सेट पर टिकी हुई थी, जिसमें सबालेंका अपनी लय को बरकरार रखने में कामयाब नहीं रह सकी और उन्हें 6-4 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही एलिना रिबाकिना इस मुकाबले को 2-1 के अंतर से जीतने में कामयाब रही।

    Share:

  • सुनेत्रा पवार संभालेंगी डिप्टी CM का पद, राज्यसभा जाने की तैयारी में अजित पवार के बड़े बेटे पार्थ

    Sat Jan 31 , 2026
    मुंबई. अजित पवार (Ajit Pawar) की विमान हादसे में आकस्मिक मृत्यु के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नेतृत्व कौन करेगा इसे लेकर ​तस्वीर अब करीब-करीब साफ हो चुकी है. उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) ने देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम (Deputy CM) का पद स्वीकार करने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved