
भनेश्वर। ओडिशा में एक जंगली हाथी (A wild elephant in Odisha) ने वृद्ध महिला की पैंरों से रौंदकर मार (woman trampled to death) डाला। हाथी का गुस्सा इतने से शांत नहीं हुआ। महिला का जब अंतिम संस्कार किया जा रहा था तब हाथी फिर से आ धमका। उसने चिता से महिला के शव को उठा लिया और उसे जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उसे पैरों से रौंदा।
पुलिस कहना है कि माया मुर्मू 9 जून की सुबह रायपाल गांव में एक ट्यूबवेल से पानी भर रही थीं, तभी उन पर दलमा वन्यजीव अभयारण्य से भटक कर आए एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया। रसगोविंदपुर पुलिस थाने के निरीक्षक लोपामुद्रा नायक ने बताया कि हाथी ने महिला को अपने पैरों से कुचल दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इसी दिन शाम को जब माया मुर्मू के परिजन उनका अंतिम संस्कार कर रहे थे, तभी यह जंगली हाथी अचानक वहां भी पहुंच गया और महिला के शव को चिता से उठा लिया। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक हाथी ने महिला के शव को रौंदा, फिर उठाकर दूर फेंक दिया और भाग गया। कुछ घंटों के बाद मृत महिला का अंतिम संस्कार किया गया।
इससे पहले फरवरी में ओडिशा के ढेंकानाल जिले में बरामदे में सो रहे बाप-बेटे को हाथी ने कुचल दिया था इस घटना में ऋषि जेरेई नाम के 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि पिता रसानंद जेरेई गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे. यह दर्दनाक घटना कामाख्या नगर के पश्चिमांचल रेंज अंलावेरणी फारेस्ट सेक्शन अन्तर्गत महुलडगर गांव में घटी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved