
वॉशिंगटन। दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk ) ने भारत (India) की चुनाव व्यवस्था की तारीफ की है और साथ ही अमेरिका (America) की चुनावी प्रक्रिया (Electoral process) पर तंज कसा है। दरअसल सोशल मीडिया (Social media) पर एक यूजर ने पोस्ट किया, जिसमें एक आर्टिकल की हेडलाइन को पोस्ट किया गया था, जिसमें लिखा था कि ‘भारत ने एक दिन में 64 करोड़ वोटों की गिनती की’।
गौरतलब है कि कैलिफोर्निया में अभी भी तीन लाख से ज्यादा बैलेट पेपर की गिनती होनी है। राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को विजयी घोषित किया जा चुका है। कैलिफोर्निया में 3.9 करोड़ निवासी हैं और इनमें से 1.6 करोड़ लोगों ने मतदान किया। इनमें भी बड़ी संख्या में लोगों ने मेल के जरिए मतदान किया। इस वजह से कैलिफोर्निया में अभी भी वोटों की गिनती जारी है। इससे पहले पिछले 2020 के चुनाव में भी कैलिफोर्निया में वोटों की गिनती में कई हफ्तों का समय लगा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved